खजराना गणेश मंदिर समिति ने बनाया सबसे बड़ा अन्नक्षेत्र, यहां आने वाले भक्तों को मुफ्त मिलता भोजन प्रसाद

इंदौर। खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति की पहल पर अन्नक्षेत्र बनाया गया है. यहां आने वाले भक्तों को भगवान का प्रसाद भोजन के रूप में निशुल्क दिया जाएगा. समिति ने मंदिर में आने वाले दान और अनाज भंडार में प्राप्त होने वाले दान से यहां भोजन तैयार किया जाता है. यहां प्रतिदिन जरूरतमंद भक्तों को भोजन प्रसादी मुफ्त दी जाती है. एक अनुमान के मुताबिक यहां हर दिन 3 से 4 हजार श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं.

मंदिर में मिलता है नि:शुल्क भोजन : खास बात यह है कि, मंदिर समिति ने भोजन के लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क निर्धारण नहीं किया है. मंदिर प्रशासन का कहना है कि जो भी श्रद्धा भाव से पहुंचता है. उसके लिए पाकशाला के कर्मचारी अन्नक्षेत्र में भोजन तैयार करते हैं और बिना किसी भेदभाव के यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन परोसा जाता है. मंदिर प्रशासन का दावा प्रदेश का यह इकलौता ऐसा मंदिर है जहां से कोई भी भूखा नहीं लौटता है.

धनराशि से होती है व्यवस्था: खजराना गणेश मंदिर में सैकड़ों दानदाता दान देते हैं. इसके अलावा इंदौर के कई दानदाता अपने जन्मदिन या किसी दूसरे शुभ अवसर पर यहां अपनी तरफ से भोजन स्पॉन्सर करते हैं. दान का यह क्रम दानदाताओं के लिए बारी-बारी से आता है. इसलिए मंदिर में भोजन प्रसादी की व्यवस्था सतत चलती है.

खजराना का अन्नक्षेत्र क्वालिटी फूड सेंटर : भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने भी खजराना गणेश मंदिर के अन्नक्षेत्र को सेफ भोग प्लेस का सर्टिफिकेट दिया है. खास बात यह है कि मंदिर समिति और नगर निगम आयुक्त ने यहां भक्तों को गुणवत्तापूर्ण और शुद्ध भोजन दिए जाने की पहल की थी. जिसके बाद एफएसएसआई की टीम ने दौरा कर मंदिर के अन्नक्षेत्र को यह सर्टिफिकेट दिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!