रेलवे लाइन क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दादी और पोती की मौत, रिजल्ट लेने जा रहीं थी स्कूल

इंदौर। राजेन्द्र नगर इलाके में एक दादी और पोती की ट्रेन हादसे में मौत हो गई. बताया गया की पोती अपनी दादी के साथ परीक्षा का रिजल्ट देखने स्कूल जा रही थी. दोनों पटरी पारकर स्कूल से रिजल्ट लेने जा रही थीं तभी रेलवे लाइन क्रास करते वक्त अचानक ट्रेन आने से दोनों हादसे का शिकार हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर राजेन्द्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है.

लापरवाही के कारण हुआ हादसा : घटना राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर क्षेत्र की है. पोती का नाम तन्नू पिता प्रेम चौधरी है. लड़की के पिता प्रेम चौधरी दूध की डेयरी चलाते है. 15 साल की तन्नू अल्पाइन पब्लिक स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा थी. आज उसका रिजल्ट आया था. तन्नू अपनी दादी के साथ स्कूल से रिजल्ट लेने जा रही थी.

जांच में जुटी पुलिस: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों धनवंतरी नगर के पास से पटरी पार करने के संकरे रास्ते से होते हुए जा रही थीं. अचानक राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन की ओर से ट्रेन आ गई. ट्रेन के हार्न बजाने से दोनों घबरा गई. इसी दौरान यह हादसा हो गया. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!