MP में जारी है शीतलहर का कहर, 28 जनवरी तक कोई राहत नहीं, मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया

भोपाल। मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है. बर्फीली हवा के असर से पूरा प्रदेश ठिठुर रहा है. ऐसे में रात में ज्यादा ठंड पड़ रही है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 28 जनवरी तक राज्य में शीतलहर चलती रहेगी. राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 11 जिलों में ठंड का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पचमढ़ी में 2.6 डिग्री सेल्सियस पर
भोपाल, धार और रतलाम में शीत लहर का ज्यादा प्रभाव रहा. प्रदेश में सबसे कम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में दर्ज किया गया. पचमढ़ी, रायसेन, शिवपुरी, इंदौर, खजुराहो, धार और अशोकनगर ऐसे जिले हैं जहां दिन में ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है. यहां जन जीवन सामान्य नहीं चल रहा है. इन जगहों पर न्यूनतम तापमान का औसतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

यहां सबसे ठंडी हो रही हैं रातें
राजधानी भोपाल समेत पचमढ़ी, राजगढ़, शिवपुरी, अशोकनगर, रायसेन और गुना में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. यहां पर शीतलहर आगामी 72 घंटों यानी 28 जनवरी तक जारी रहेगी.

MP in the grip of cold waves till 28 January
शीतलहर

3 दिन का ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश के रायसेन, घार, सीहोर, छतरपुर, रतलाम, उज्जैन, गुना, मंदसौर, नीमच, भोपाल एवं अशोक नगर में मौसम विभाग ने तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले दो दिनों तक राज्य के इंदौर, उज्जैन, टीकमगढ, बैतूल और शाजापुर जिले में शीतलहर का प्रभाव ज्यादा तीव्र रहने का आशंका जताई गई है.

इन जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट
जबलपुर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में और भोपाल रायसेन, सीहोर, सागर, दमोह, धार, खण्डवा और खरगौन में अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप बहुत ज्यादा होगा. लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है, खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!