गृहमंत्री बोले रतलाम के सुराणा को ‘कैराना’ बनाने की साजिश नहीं होगी सफल, हिंदुओं ने पलायन की दी है चेतावनी

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सुराणा गांव से एक वर्ग के पलायन की खबरों ने सरकार के कान खड़े कर दिए. इस मामले के संज्ञान में आने पर रतलाम के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दौरा किया और सामने जो बात आई है वह सामान्य मामलों का विवाद है. राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरेात्तम मिश्रा ने बताया है कि रतलाम जिले के सुराणा को मध्य प्रदेश का ‘कैराना’ बनाने की साजिश सफल नहीं होने दी जायेगी. उन्होंने कहा विवाद की वजह अवैध अतिक्रमण और अन्य स्थानीय छोटे मसले हैं, जिनका शीघ्र निराकरण कर लिया जाएगा. विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला ?

पिछले कई दिनों से रतलाम जिले के सुराणा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था. मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच जाता है. मंगलवार यानी 18 जनवरी को इस मुद्दे को लेकर गांव के हिंदू परिवारों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया और कहा कि हम दु:खी होकर अपनी जन्मभूमि छोड़ने को मजबूर हैं. दो पक्षों के बीच हुआ विवाद इतना ज्यादा बढ़ता गया कि परेशान होकर वहां के हिंदू परिवारों को गांव छोड़ने की बात कहनी पड़ी. लोगों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है, तक लिख दिया है. कई घरों में मकान बिकाऊ है, ऐसे पोस्टर लगा दिए गए हैं. इसके बाद जिला प्रशसान में हड़कम मच गया. खुद जिले के एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बात करने की कोशिश की.

गांव में एक अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कि सुराणा मामले पर बनी समिति में एसडीएम और एसडीओपी के साथ ही दोनों पक्षों के दो-दो प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है.साथ ही गांव में एक अस्थाई पुलिस चौकी बना दी गई है और स्थानीय प्रशासन को असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिलाबदर और रासुका के तहत कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं.

Ratlam Hindus warned to migrate from Surana village Narottam Mishra took cognizance in matter

सुराणा गांव हिंदू परिवारों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया

  • सम्बंधित खबरे

    मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क केपिटल: CM डॉ मोहन ने रतलाम को दी 246 करोड़ की सौगात, 113 करोड़ की पेयजल योजना की घोषणा

    राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से सज-संवर रहा है। हम…

    हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राजा-सोनम के मेघालय में गायब हुए गहने MP में यहां से मिले

    मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून के दौरान मेघालय से गायब हुए…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!