बागेश्वर धाम में 251 बेटियों का ब्याह: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी आशीर्वाद, संत, खेल और बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां होंगी शामिल

मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम में आज सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 251 बेटियों को आशीर्वाद देंगी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करेंगी। इस दौरान संत, खेल और बॉलीवुड जगत की भी कई हस्तियां मौजूद रहेंगी।

राष्ट्रपति देंगी आशीर्वाद
श्री बागेश्वर जन सेवा समिति ने छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया है। यह स्थान जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित रहेंगी। वे 251 कन्याओं के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपतियों को अपना आशीर्वाद देंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11 बजे तक गढ़ा पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव, पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री उनकी अगवानी करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे रवाना होंगी। इस दौरे के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 1500 से 2000 जवानों को तैनात किया गया हैं।

ये हस्तियां भी होंगी शामिल
इस समारोह में गायक सोनू निगम, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह और अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी मौजूद रहेंगे। WWE पहलवान द ग्रेट खली पहले ही बागेश्वर धाम पहुंच गए हैं। इसके अलावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज, गोरीलाल कुंज वाले स्वामी किशोरदाज महाराज, इंद्रेश उपाध्याय, पुण्डरीक गोस्वामी, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, चिदानंद स्वामी महाराज, पूज्य बालक योगेश्वरदास महाराज, अयोध्या के राम दिनेश आचार्य महाराज, अभिरामाचार्य महाराज, अभयदास महाराज, हरिद्वार से रामदास महाराज, चिन्मयानंद बापूजी महाराज, गंगादास महाराज, गोपालमणि महाराज, संजय सलिल महाराज समेत अनेक संत वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

251 मंडप, 251 घोड़े, नवदंपति को 2.50 लाख का गिफ्ट, 20 लाख लोगों के लिए भंडारा
इस आयोजन के लिए 251 मंडप बनाए गए है। 251 घोड़े तैयार किए गए हैं, जिन पर बारात निकाली जाएगी। बालाजी मंदिर के पास से ही बारात उठकर पंडाल में आएगी। वहीं नवविवाहित जोड़े को गिफ्ट में ढाई लाख रुपए कीमत के घरेलू उपयोग का सामान दिया जाएगा। दूल्हे के शेरवानी और दुल्हन के लिए लहंगा पहले ही दे दिया गया है। इसके अलावा डबल बेड, सोफा, आटा चक्की, अलमारी, ड्रेसिंग समेत घरेलू उपयोग के 56 आइटम शामिल हैं। वहीं 20 लाख लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है।

हाल ही में PM मोदी ने रखी थी कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला
आपको बता दें कि हाल ही में 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बागेश्वर धाम में बनने वाले कैंसर अस्पताल सहित करोड़ों की लागत वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की आधारशिला रखी थी। पीएम और राष्ट्रपति के इन दौरों से बागेश्वर धाम का धार्मिक और सामाजिक महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। वहीं मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम गरिमामय और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!