सारा और अमृता ने किए खजराना गणेश के दर्शन:मास्क में पुजारी भी नहीं पहचान सके, संकल्प के लिए नाम पूछा तो पता चली सच्चाई

इंदौर: प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ पहुंचीं। दोनों ने मास्क लगा रखा था, इसलिए मंदिर के पुजारी भी उन्हें पहचान नहीं सके। हालांकि, पुजारी ने संकल्प के लिए जब उनका नाम पूछा, तो उन्हें सच का पता चला। इसके बाद दोनों ने गणेश जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सारा ने भी गणेशजी का आशीर्वाद लिया और फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वे रवाना हो गईं।

सारा अली खान ने खजराना गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
सारा अली खान ने खजराना गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

सारा ने किया गणेश जी का पूजन
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि सारा अली खान ने भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मंदिर में मौजूद पुजारी ने संकल्प कराया। पुजारी ने जब उनका नाम पूछा, तो एक्ट्रेस ने अपना नाम बताया, तब पुजारी को इस बारे में पता चला। सारा ने पुजारी से कहा, ‘पंडित जी आप किसी को भी न बताएं, नहीं तो दूसरे दर्शनार्थियों को परेशानी होगी। पुजारी जी आप दोनों मुझे आशीर्वाद दीजिए। मेरे साथ फोटो खिंचवाइए।’

पुजारियों को पता नहीं था कि वो सारा है

जब सारा अली खान मंदिर में पहुंचीं, तो वहां मौजूद पुजारियों को ही इस बात का पता नहीं चला। सारा मंदिर में करीब 10 से 15 मिनट ही रुकीं। इस दौरान उन्होंने मंदिर में मौजूद दो पुजारियों के साथ फोटो खिंचवाई। सारा ने भगवान गणेश के आशी‌र्वाद के साथ ही दोनों पुजारियों का आशीर्वाद भी लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!