‘महाराष्ट्र की राबड़ी देवी’ वाले पोस्ट पर RJD की नसीहत, पूर्व सीएम को ट्रोल करना उचित नहीं

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनकी चर्चा बिहार से ज्यादा महाराष्ट्र में हो रही है. दरअसल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे की तुलना राबड़ी देवी से की गई है. उसके बाद से ही बवाल मच गया है. महाराष्ट्र के बाद विवाद बिहार पहुंच गया है. राजद ने कड़े शब्दों में कहा कि नाम लेने से पहले सोच लेना चाहिए.

करीब 7 साल से भी ज्यादा वक्त तक बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकीं राबड़ी देवी बिहार विधान परिषद की सदस्य हैं. महाराष्ट्र बीजेपी के एक सोशल मीडिया प्रभारी जितेन गजारिया ने राबड़ी देवी की तस्वीर के साथ रश्मि ठाकरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और लिख दिया ‘मराठी राबड़ी देवी‘. सोशल मीडिया के जरिए शेयर की गई उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे की तस्वीर और राबड़ी देवी के साथ की तस्वीर के बाद बवाल मच गया. जानकारी के मुताबिक जितेन गजारिया को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है.

इधर बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने इस पूरे मामले को लेकर सवाल खड़ा किया है. राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि, ‘किसी को भी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बारे में टिप्पणी करने से पहले सोच लेना चाहिए कि वह बिहार की इकलौती महिला मुख्यमंत्री रही हैं. बीजेपी नेता ने किस बात को लेकर सोशल मीडिया पर राबड़ी देवी को ट्रोल किया, यह तो वही जानें, लेकिन यह कहीं से भी उचित नहीं है.’

दरअसल, यह पूरा मामला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की बीमारी से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे सर्जरी की वजह से अस्वस्थ चल रहे हैं. उन्होंने हाल में महाराष्ट्र विधानसभा के सत्र में भी भाग नहीं लिया था. उनकी बीमारी की वजह से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. इसी चर्चा को लेकर भाजपा नेता ने राबड़ी देवी के साथ रश्मि ठाकरे की तस्वीर लगा दी और उन्हें मराठी राबड़ी देवी करार दिया. क्योंकि बिहार में जब 1997 में लालू यादव को जेल जाना पड़ा था तो उन्होंने आनन-फानन में अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया था. इसे लेकर आज तक लालू परिवार पर सवाल उठाए जाते हैं.

भाजपा नेता जितेंद्र गजारिया ने सिर्फ एक ट्वीट ही नहीं किया, बल्कि इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की फोटो लगाते हुए लिखा कि ‘अगर रश्मि सरकार चलाएंगी तो मैं और उपमुख्यमंत्री क्या करने के लिए हैं.’ इसी के बाद पुलिस ने जितेन गजारिया को हिरासत में ले लिया.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!