बाबा महाकाल की शरण में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, शिव भक्ति में हुए लीन

उज्जैन :  केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार की सुबह बाबा महाकाल के मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. राज्यपाल सुबह 7.30 बजे होने वाली भोग आरती में भी शामिल हुए. जहां पुजारियों ने उनसे भोग आरती भी करवाई.

काफी देर तक ॐ नमः शिवाय का जाप करते हुए शिव भक्ति में लीन नजर आए. विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल का पुजारियों ने स्वागत किया.

आरती के बाद एसडीएम गोविन्द दुबे और महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने उन्हें शाल, श्रीफल और महाकाल का प्रसाद देकर सम्मानित किया.

पूजन के बाद उन्होंने बताया कि भगवान महाकाल से कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की है. ​

देश का कल्याण हो विकास हो और प्रगति के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़े. राज्यपाल इंदौर में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.

इससे पहले राज्यपाल अरबिंदो विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भी पहुंचे थे. जहां उन्होंने कहा था कि शिक्षा हमे बेहतर इंसान बनाती है, ताकि हम खुद को पहचानें और इंसानियत की सेवा कर सकें.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!