आज OBC आरक्षण पर सदन में हंगामे के आसार ! कमलनाथ बोले-जनता से झूठ बोलती है बीजेपी

भोपाल। कांग्रेस ओबीसी आरक्षण का मुद्दा आज विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाएगी. पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा कि डेढ़ साल तक पहले पंचायत चुनाव टाला गया. कराने का कहा तो पुराने परिसीमन से कराने लगे. कमलनाथ से आरोप लगाया कि बीजेपी झूठ बोलने में माहिर है. ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में 4 बार बीजेपी के वकील ही नहीं पहुंचे.

बीजेपी झूठ बोलने में माहिर

पंचायत चुनाव को लेकर कमलनाथ ने कहा कि आरक्षण प्रक्रिया को लेकर कोई पालन नहीं हुआ. कांग्रेस की सरकार ने ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण दिया.हमने ओबीसी वर्ग के 27 फीसदी आरक्षण को लेकर कोई याचिका नहीं लगाई. कांग्रेस ने परिसीमन और रोटेशन को लेकर कोर्ट में याचिका लगाई थी. कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी झूठ बोलने में माहिर हो चुकी है.

कांग्रेस हमेशा ओबीसी के साथ

विधायक दल की बैठक के बाद कमलनाथ ने कहा, कि मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि ओबीसी वर्ग के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रहेगी. दिग्विजय सिंह की सरकार ने पंचायत चुनाव में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने का काम किया था.पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी के झूठ बोलने पर विवेक तन्खा ने बीजेपी को 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा है.

सरकार फिर कोर्ट जाए, कांग्रेस भी साथ में रहेगी

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह केवल झूठ बोलते हैं. बीजेपी की इतने समय से सरकार थी तब बीजेपी ने क्यों नहीं ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण दिया. बीजेपी जानबूझकर पंचायत चुनाव को डेढ़ साल से रोकी हुई थी. कांग्रेस केवल भावनाओं की राजनीति करती है.कमलनाथ ने कहा कि पंचायत चुनाव से कांग्रेस कभी नहीं भागी.बीजेपी केवल आरक्षण प्रक्रिया से भाग रही है. कमलनाथ ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं किया जा सकता. सरकार के वकीलों ने क्यों कोर्ट में विरोध नहीं किया. सरकार इस मामले में फिर कोर्ट जाए, कांग्रेस भी साथ में रहेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!