सारा अली खान के लिए महाकाल मंदिर में टूटे नियम, नंदी हाल से करवाए दर्शन

उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने रविवार शाम को विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किये. इस दौरान मंदिर में होने वाली संध्या कालीन आरती में भी वे शामिल हुईं. आरती ख़त्म होने के बाद सारा ने पूजन थाली से आरती ली और उसके बाद भगवान महाकाल के 10 मिनट तक नंदी हाल से दर्शन किए.

सारा ने किए महाकाल के दर्शन

राजनेता, बॉलीवुड स्टार समेत तमाम वीआईपी महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आते रहते हैं. इसी कड़ी में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इंदौर पंहुची सेफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी बॉलीवुड स्टार सारा अली खान ने महाकाल मंदिर पंहुचकर दर्शन किये. इस दौरान शाम को होने वाली संध्या कालीन आरती में भी वे शामिल हुईं. सारा इस दौरान पूरे समय आरती में बैठी रहीं. आरती ख़त्म होने के बाद भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर इंदौर के लिए रवाना हो गईं. सारा अली खान बेहद साधारण वेशभूषा में दर्शन करने पंहुची थीं.

अधिकारियों ने नियम तोड़े

उज्जैन मंदिर प्रशासन ने अधिकारी सारा अली खान को पूरी सुविधा देते हुए नंदी हाल से दर्शन कराए.जबकि रविवार को भीड़ अधिक होने से सभी के लिए बेरिकेट्स से ही दर्शन व्यवस्था तय थी. जिसमें वीआईपी के लिए बेरिकेट्स की पहली पंक्ति से दर्शन कराए जा रहे थे. संध्या आरती के दौरान सारा अली पहुंची तो सारे नियम खत्म हो गए. नंदी हाल में सारा अली ने कुछ देर रूक कर दर्शन किए. इसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गईं.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!