मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्मदिन: अखिलेश-शिवपाल काटेंगे केक

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्मदिन 22 नबंबर यानी सोमवार को प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा. राजधानी लखनऊ में सपा मुख्यालय पर भी एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव के नाम का केक काटकर जन्मदिन मनाएंगे. इस अवसर पर पार्टी के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहेंगे और मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देंगे.समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर नेता जी का जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाने को लेकर निर्देश दिया गया है और साहित्यिक रूप से एक संगोष्ठी का भी आयोजन करने की बात कही गई है. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि नेता जी का जन्मदिन पार्टी मुख्यालय पर मनाया जाएगा और प्रदेश के सभी मंडल और जिला मुख्यालयों पर भी मनाया जाएगा. हम सब नेता जी को जन्मदिन की बधाई देंगे.इसके साथ ही अनुराग भदौरिया ने भारतीय जनता पार्टी पार्टी पर निशाना साधा. कहा- योगी सरकार की विदाई को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विदाई के लिए और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्प ले लिया है. शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन या विलय के सवाल पर कुछ नहीं बोले. उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी नेतृत्व को करना है.

मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्मदिन
मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्मदिन

वहीं, दूसरी तरफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की पार्टी की तरफ से भी नेता जी का जन्मदिन मनाया जाएगा. सैफई में जन्मदिन समारोह मनाने की तैयारी की गई है. वहीं, राजधानी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर भी नेता जी का जन्मदिन मनाया जाएगा. शिवपाल सिंह यादव दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे.

मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्मदिन

देखने वाली बात यह महत्वपूर्ण होगी कि मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के साथ शिवपाल सिंह यादव की पार्टी का गठबंधन को लेकर कुछ हो पाता है या नहीं. सपा सूत्रों का कहना है कि अभी सिर्फ जन्मदिन मनाया जाएगा. गठबंधन पर फैसला बाद में किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!