सपा, बसपा और कांग्रेस राजनीतिक दल नहीं केवल ट्रस्ट हैं जहां वंशवाद ही आधार: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस राजनीतिक दल नहीं हैं. ये पार्टियां ट्रस्ट हैं. इनमें वंशवाद चलता है. उन्होंने कहा कि इस परिपाटी पर न तो भाजपा कभी चली है और न ही भाजपा की सरकार ही ऐसी है.अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों से साठगांठ करने वाली सपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल को उत्तर प्रदेश की जनता अब भूल जाना चाहती है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा कि लोगों ने पिछले 15 साल में सपा बसपा की सरकार देखी.

योगी सरकार इसीलिए आई क्योंकि पिछली सरकारों में आतंकवाद, गुंडागर्दी चरम पर थी. दो तीन जिलों में बिजली मिलती थी. योगी सरकार आने के बाद ऐसी शासन व्यवस्था आई जिसमें पहली बार केंद्र और राज्य सरकारों ने कृषि यंत्रों पर 40 फीसद सब्सिडी दी. किसानों के लिए सम्मान निधि दी. आज जैविक खेती और सोलर पावर पर किसानों को छूट मिलती है. तब बच्चियों को छेड़ा जाता था.

कांग्रेस ने 10 साल केंद्र में 1900 किलोमीटर रेल ट्रेक बनाया था. मगर एनडीए की सरकार में 9000 किमी रेल लाइनें बिछा दीं. कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा दल होने की बजाए ट्रस्ट हैं. ये वंशवादी संगठन हैं. इनमें चंद लोग ही सरकार और पार्टी चलाते हैं. बुंदेलखंड में जल जीवन मिशन से पानी पहुंचाया जा रहा है.

फसलों की रिकार्ड खरीदारी की जा रही है. सॉइल हेल्थ कार्ड पर काम हो रहा है. भाजपा ने गांव, गरीब और किसान के लिए काम किया है. गरीब को पक्का मकान और आयुष्मान कार्ड दिया है. आज प्रदेश में कानून का राज है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!