लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले बन जाएगा राम मंदिर, प्रारंभ होंगे गर्भगृह में दर्शन

लखनऊ: लोकसभा चुनाव साल 2024 से ठीक पहले दिसंबर 2023 में अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि में राम मंदिर के गर्भ गृह के दर्शन की शुरुआत हो जाएगी. श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र की ओर से यह जानकारी गुरुवार को शाम दी गई, जिसमें यह बताया गया है कि निर्माण के प्रथम चरण का काम पूरा हो गया है, जिसमें धरातल को तैयार कर लिया गया है. दूसरे चरण का काम भी बहुत जल्द पूरा हो जाएगा. फिर फर्श निर्माण शुरू होगा. इससे यह तय हो गया कि दिसंबर 2023 तक मंदिर में गर्भगृह तक दर्शन का आगाज होगा.

तीर्थ क्षेत्र की ओर से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है. दिसंबर 2023 तक गर्भगृह में भगवान के दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे. नींव के लिए भूमि को सुदृढ़ करने का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है. दूसरा चरण भी नवंबर मध्य तक पूर्ण हो जाएगा. बाद में फर्श निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा.गौरतलब है कि 2019 अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हरी झंडी दिखाई थी. कोर्ट के आदेश के बाद पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किया था. इसके बाद में निर्माण और धरातल को मजबूत करने का काम किया गया है और अब इसके आगे काफी तेजी से काम होगा, जिसके चलते निर्माण कार्य 2024 के अंत तक पूरा हो जाएगा. ताकि, लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भक्त दर्शन कर सकें. अयोध्या में जैसे ही श्री राम मंदिर का दर्शन शुरू होगा. इसका सीधा असर लोकसभा चुनाव 2024 पर पड़ेगा. भारतीय जनता पार्टी मंदिर निर्माण का श्रेय खुद लेना चाहेगी.मंदिर का बेस प्लिंथ, शिखर सहित मंदिर और परकोटे तीनों में अलग-अलग पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है. इसमे मंदिर के बेस प्लिंथ 4 लाख क्यूबिक मिर्जापुर के पत्थरों से निर्मित किया जा रहा है और मंदिर निर्माण राजस्थान के बंशीपहाड़पुर के पत्थर का प्रयोग होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!