ग्वालियर नगर निगम कार्यालय पर तिरंगा लगाते समय हाइड्रोलिक मशीन टूटी, तीन की मौत

ग्वालियर ।

ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर तिरंगा लगाते समय बड़ा हादसा हाे गया। जिस हाइड्राेलिक मशीन पर चढ़कर निगम कर्मचारी तिरंगा लगा रहे थे, वह अचानक टूट गई। इस घटना के बाद हर तरफ अफरा तफरी मच गई। घायलाें काे तत्काल नीचे लाया गया। खबर है कि इस हादसे में तीन लाेगाें की माैत हाे चुकी है। जबकि एक काे गंभीर चाेटें आईं हैं। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियाें के साथ ही प्रभारी नगर निगम आयुक्त मुकुल गुप्ता भी माैके पर पहुंच गए। उधर इस घटना के बाद गुस्साए एक व्यक्ति ने प्रभारी निगमायुक्त काे चाटां मार दिया। पुलिस ने हंगामा बढ़ते देखा ताे तत्काल भीड़ काे दूर खदेड़कर निगम अफसराें काे बाहर निकाला। ग्वालियर प्रवास पर आए प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट काे जैसे ही मामले की जानकारी लगी वह तुरंत महाराज बाड़ा पहुंंच गए। उन्हाेंने घटना की जानकारी लेने के साथ ही घायल कर्मचारी के उपचार के पर्याप्त इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवाराें से भी चर्चा की है।

शहर में पंद्रह अगस्त की तैयारियां जारी हैं। इसके तहत महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर भी ध्वजाराेहण की तैयारी चल रही थी। शनिवार काे सुबह दमकल अमले की हाइड्राेलिक मशीन मंगाई गई थी। इस हाइड्राेलिक मशीन पर चढ़कर कुछ कर्मचारी इमारत पर तिरंगा लगाने के लिए चढ़े थे। इसी दाैरान अचानक हाइड्राेलिक मशीन टूट गई। इस हादसे में निगम कर्मचारी मंजर आलम, कुलदीप दंडाैतिया और विनाेद की माैके पर ही माैत हाे गई है। जबकि एक कर्मचारी काे गंभीर चाेट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल एवं प्रभारी नगर निगम आयुक्त मुकुल गुप्ता माैके पर पहुंच गए। घायल काे तत्काल अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवाें काे डेडहाउस पहुंचाने का काम शुरू किया गया। इसी बीच कुछ लाेगाें ने घटनास्थल पर हंगामा शुरू कर दिया।

प्रभारी निगमायुक्त काे मारा चांटाः घटना के बाद कर्मचारियाें के साथ ही आमजन में भी खासा आक्राेश था। इस दाैरान मनाेज नाम के एक वकील ने प्रभारी निगमायुक्त काे चांटा मार दिया। वकील फिर से हमला करता इसके पहले ही पुलिस बल उसे पकड़कर दूर ले गया।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!