विकास के ईमानदार प्रयासों से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश – CM शिवराज

भोपाल।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा हमें स्वतंत्र हुए 74 वर्ष पूर्ण हो गए। यह स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव है। स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वें वर्ष में हमें अपने राष्ट्र को खुशहाल बनाने के लिए अपने अधिकतम प्रयास जारी रखने का संकल्प लेना है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है। राज्य सरकार ने नागरिकों के कल्याण के लिए हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मध्यप्रदेश में सिंचाई, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी कौशल और प्रदेश की धरोहर के संरक्षण के प्रयास किए गए हैं। बीते डेढ़ दशक में इन प्रयासों में तेजी आई ,जिसके फलस्वरुप मध्यप्रदेश से बीमारू राज्य का तमगा भी हट सका।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट के बावजूद हर क्षेत्र में विकास के ईमानदार प्रयासों से मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। सरकार जन- सहयोग से अनेक प्रकल्प संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि मध्यप्रदेश देश के सबसे समृद्ध, उन्नतशील प्रांतों में शामिल होगा। स्वतंत्रता दिवस पर प्रगति की यात्रा में अपनी सहभागिता का संकल्प हर नागरिक को लेना है।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी जन-सहभागिता को आवश्यक मानते हुए शासकीय और अशासकीय स्तर पर हो रहे समस्त कार्यक्रम में नागरिकों के शामिल होने की अपेक्षा के साथ इन कार्यक्रमों की सफलता की कामना की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधा लगाने के अपने संकल्प के क्रम में आज स्मार्ट उद्यान में नीम का पौधा लगाया। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि‍ के रूप में जाना जाता है। नीम स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान होते हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी नीम बहुत उपयोगी है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!