मध्य प्रदेश में बाढ़ का कहर, सैकड़ों गांव बने टापू, बचाव कार्य में लगी सेना

भोपाल ।

अगस्त माह की शुरआत से मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में शुरू हुई बारिश के कारण शिवपुरी-श्योपुर, ग्वालियर के डबरा-भितरवार में बाढ़ के हालात हैं। लगातार तेज बारिश के कारण सिंध, पार्वती, चंबल और श्योपुर की आधा दर्जन से अधिक नदियों में पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रहा है। अंचल के लगभग सभी बांध ओवरफ्लो चल रहे हैं।

इस कारण दो सैकड़ा से अधिक गांव टापू बन गए हैं और हजारों लोग बाढ़ में फंस गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भोपाल से बाढ़ के हालातों पर निगाह बनाए हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री से बचाव कार्य के लिए सेना की मदद मांगी। मंगलवार रात को सेना की कुछ टुकडि़यां पहुंच गईं। कुछ टुकडि़यां बुधवार सुबह शिवपुरी, श्योपुर, डबरा और भितरवार पहुंची हैं।

इधर, मुरैना जिले में चंबल-क्वारी किनारे के कई गांवों के रास्ते बंद हो गए हैं। प्रशासन लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। चंबल और क्वारी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। देर रात तक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता गया। इस कारण चंबल नदी व क्वारी नदी किनारे के कई गांवों के रास्ते, पुल, रपटे, पुलिया डूब गए हैं। प्रशासन ने सात गांव खाली करवाए हैं। मंगलवार को शिवपुरी और श्योपुर में पूरे बारिश के सीजन के बराबर करीब 800 मिमी बारिश हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने पूरे अंचल में अतिवर्षा की आशंका जताई है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान बुधवार काे दाेपहर करीब सवा एक बजे ग्वालियर पहुंचे। यहां पर संभागायुक्त, आइजी, कलेक्टर, एसपी व भाजपा नेताओं ने उनकी आगवानी की। प्रशासन, पुलिस व वायुसेना के अधिकारियाें से सीएम ने बाढ़ की स्थिति का अपडेट लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल के करीब 1250 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें से 250 गांवाें में रेस्क्यू अभियान चलाया जा चुका है। यहां से करीब 5950 लाेगाें काे बाढ़ प्रभावित इलाकाें से निकालकर सुरक्षित स्थानाें पर पहुंचाया जा चुका है। जबकि 1900 लाेगाें काे अब भी निकालने के प्रयास जारी हैं।इसके बाद मुख्यमंत्री ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया और श्योपुर जिले के रिठौरा, मारकोनी , नरवर , पुल्हा, जातखेड़ा,पाली, कोटरा, भहरावदा,काली पहाड़ी, मेवाड़ा ज्वालापुर , जलपरी भितरवार सहित विभिन्न क्षेत्रों के हवाई दौरे पर रवाना हाे गए।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!