सेमीफाइनल में 2-1 से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, अब ब्रॉन्ज पर टिकी उम्मीदें

ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम, अर्जेंटीना के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाई और 2-1 से हार गई। सेमीफाइनल मैच के पहले क्वार्टर में भारतीय महिला टीम ने 1-0 के बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन अर्जेन्टीना की टीम ने सेकेंड हाफ में बेहतर खेल दिखाया। भारत की ओर से गुरजीत कौर ने एक गोल दागने में कामयाबी हासिल की। अब महिला टीम को कांस्य पदक के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। वैसे, भारतीय महिला टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। यह बी अपने आप में कम बड़ी सफलता नहीं।

दूसरी ओर भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया पुरूषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान के सानायेव नूरीस्लाम को हराकर फाइनल में पहुंच गये हैं। इनको भी सिल्वर या गोल्ड मेडल मिलना तय हो गया है। वहीं पहलवानी में दीपक पुनिया भी सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं।

वहीं लवलीना बोरगोहेन का सेमीफाइनल में तुर्की की बॉक्सर बुसेनाज़ सुरमेनेली से हार गई हैं लेकिन ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में सफल रहीं। लवलीना भारत की तीसरी बॉक्सर बनीं हैं जिनके नाम ब्रॉन्ज मेडल जीतने का सम्मान दर्ज है। इससे पहले मैरी कॉम और विजेंदर सिंह ने ओलंपिक में बॉक्सिग में ब्रान्ज मेडल जीता था। इसके अलावा भालाफेंक प्रतियोगिता (Javelin throw) में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) से पदक की उम्मीदें हैं। नीरज ने अपने अभियान का आगाज शानदार तरीके से किया है. उन्होंने अपने पहले ही राउंड में 86.65 मीटर का थ्रो करके फाइनल में जगह बना ली।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!