हंगामे के बीच राज्यसभा में पास हुए तीन विधेयक, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

पेगासस जासूसी विवाद, तीन कृषि कानून, मंहगाई सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग पर अड़े विपक्षी सदस्यों का राज्यसभा में हंगामा बुधवार को भी जारी रहा जिसकी वजह से उच्च सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न तीन बज कर पंद्रह मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि हंगामे के बीच तीन विधेयकों को भी संक्षिप्त चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित किया गया।

एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे बैठक शुरू होने पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ही सीमित दायित्व भागीदारी संशोधन विधेयक 2021 तथा निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम (संशोधन) विधेयक 2021 को संक्षिप्त चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसके बाद नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 चर्चा करने एवं पारित करने के लिए सदन में पेश किया। लोकसभा में यह विधेयक 29 जुलाई को पारित हो चुका है।

इस बीच, उप सभापति हरिवंश ने आसन के समक्ष आ कर नारे लगा रहे एवं तख्तियां लिए विपक्षी सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभापति स्पष्ट व्यवस्था दे चुके हैं। हरिवंश ने कहा कि सदस्य ऐसा आचरण कदापि न करें जो नियम के विपरीत जाए। उन्होंने सदस्यों को आगाह करते हुए कहा कि मोबाइल फोन से कार्यवाही की रिकॉडिंग न करें क्योंकि यह राज्यसभा के नियमों के खिलाफ है। सदन में व्यवस्था बनते न देख उपसभापति ने बैठक दो बज कर करीब 41 मिनट पर पंद्रह मिनट के लिए स्थगित कर दी।

उच्च सदन की बैठक जब 15 मिनट बाद पुन: आरंभ हुई तब हंगामे के बीच ही भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 पर संक्षिप्त चर्चा हुई और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्स सिंधिया के जवाब के बाद विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। विधेयक पारित होने के बाद उपसभापति ने अपराह्न तीन बजकर करीब 15 मिनट पर बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले, पूर्वाह्न 11 बजे बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने बताया कि समाजवादी पार्टी के रामगोपाल वर्मा और विश्वंभर प्रसाद निषाद तथा माकपा के डॉक्टर वी शिवदासन की ओर से नियम 267 के तहत किसान आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस मिले हैं। उन्होंने इस मुद्दे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस पर अन्य नियम के तहत चर्चा की अनुमति दी जाती है।

सभापति ने कहा कि कुछ अन्य सदस्यों की ओर से भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत नोटिस मिले हैं जिन्हें स्वीकार नहीं किया गया है। नायडू के इतना कहते ही कुछ विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समक्ष आ गए और अपने अपने मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। सभापति ने सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और कार्यवाही चलने देने की अपील की। सदन में व्यवस्था बनते न देख उन्होंने 11 बज कर करीब 15 मिनट पर बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!