इंदौर में नकली शराब बेचने वालों के ठिकानों पर छापे

इंदौर।

नकली शराब बेचने वालों का नेटवर्क तोड़ने के लिए आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। अधिकारियों को मिले सुराग के बाद आबकारी उपनिरीक्षकों और सिपाहियों के दल सिंधी कालोनी और मूसाखेड़ी पहुंचे लेकिन जिन लोगों पर नकली शराब बेचने का शक था, वे भाग हो गए। इंदौर में अब तक नकली शराब से छह लोगों की मौत हो चुकी है।

आबकारी अमले ने रविवार को स्नेहलतागंज में आरोपित सोमिल हरेंद्र गुप्ता के पास से 19 बोतल विदेशी मदिरा और 225 पाव देसी शराब जब्त की। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त राजनारायण सोनी ने बताया कि यहां से जब्त विदेशी शराब की बोतलों पर कंपनी का लेबल नकली होने का संदेह है। इस कारण शराब के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। संबंधित कंपनी को भी इसकी सूचना दी गई है। आरोपित सोमिल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

दो आरोपित युवक एक दिन की रिमांड पर

जहरीली शराब कांड में पुलिस अब अवैध कारोबारियों का नेटवर्क खंगालने में जुट गई है। शराब के अवैध कारोबार में जुड़े लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने सीमावर्ती जिले खंडवा ओर खरगोन में भी सर्चिग की।

पुलिस का मानना है कि आरोपितों का नेटवर्क इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, झाबुआ, आलीराजपुर सहित अन्य जिलों और आसपास के राज्यों में भी है। खंडवा में रविवार को आरोपित अंकित और विनय को कोतवाली पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!