मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बारिश का कहर, चार गांव जलमग्न

शिवपुरी ।

श्याेपुर के बाद अब शिवपुरी में भी भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। यहां पर श्याेपुर से भी ज्यादा खराब हालात बन गए हैं। बैराड़ के चार गांव पूरी तरह जलमग्न हाे चुके हैं। हालत यह है कि रेसक्यू के लिए टीमें लगी हुई हैं, इसके बाद भी सभी लाेगाें काे सुरक्षित निकालना मुश्किल हाे रहा है। ऐसे में बाढ़ में फंसे लाेगाें काे रेसक्यू करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने तीन हेलीकॉप्टर रवाना किए हैं। सीएम ने इसकी जानकारी टवीट के माध्यम से दी है।

शिवपुरी में जारी भारी बारिश के कारण रायपुर से निकलने वाली नदियां अपने राैद्र रूप में हैं। यहां से कूनाें के अलावा सिंध नदी भी निकलती है। दाेनाें नदियाें का बहाव काफी तेज है। ऐसे में बैराड़ के अंतर्गत आने वाले गांव हर्रई, सिलपरी सहित चार गांव डूब में आ गए हैं। यह गांव पूरी तरह से जलमग्न हाे चुके हैं। मामले की जानकारी लगते ही प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका का अमला सक्रिय हुआ है। गांव में फंसे लाेगाें काे निकालने के लिए रेसक्यू अभियान चलाया जा रहा है। लाेगाें काे नाव की मदद से बाहर सुरक्षित निकाला जा रहा है। साथ ही लाेगाें काे समझाईश दी जा रही है कि वह घबराएं नहीं और किसी ऊंचे स्थान पर बैठकर राहत पहुंचने का इंतजार करें।

पचास से ज्यादा परिवार फंसेः हर्रई से सभी लाेगाें काे निकाल लिया गया है, लेकिन बरखेड़ा व सिलपरी गांव में अब भी करीब पचास से ज्यादा परिवार फंसे हुए हैं। जिनकाे निकालने के प्रयास जारी हैं। शिवपुरी के हालात की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने तीन हेलीकॉप्ट रेसक्यू आपरेशन के लिए भेज दिए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!