उत्तर- मध्य रेलवे प्रोन्नत अधिकारी संघ के वार्षिक महासम्मेलन का हुआ समापन

प्रयागराज। भारतीय रेलवे अफिसर्स फेडरेशन अखिल भारतीय स्तर पर रेलवे के प्रोन्नत अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करती है। उत्तर मध्य रेलवे प्रोन्नत अधिकारी संघ इस फेडरेशन से सम्ब़द्ध एक मान्यता प्राप्त इकाई है, जो उत्तर मध्य रेलवे के प्रोन्नत अधिकारियों के हितों के संरक्षरण के लिए कार्य करती है। 
      उत्तर मध्य रेलवे प्रोन्नत अधिकारी संघ का वार्षिक महासम्मेलन का समापन दिनांक 25.06.2021 को हुआ। यह सम्मेलन दिनांक 24.06.2021 से 25.06.2021 तक उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित किया गया । सम्मेलन को प्रारम्भ करते हुए महासचिव एस एस पराशर ने प्रोन्नत अधिकारी संघ की वार्षिक रिपोर्ट कार्यकारिणी के समक्ष रखी। इस सम्मेलन में उत्तर मध्य रेलवे के आगरा, झाॅसी एवं प्रयागराज मण्डल के पदाधिकारी आॅन लाईन (वीडियो कांफ्रेंसिंग) के माध्यम से सहभाग किया एवं प्रोन्नत अधिकारी संघ के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किये। इस विचार मंथन महासम्मेलन में प्रोन्नत अधिकारियों के कैरियर प्रोगेसन का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा एवं वक्ताओं ने कहा कि सीधी भर्ती वाले अधिकारियों के समान ही प्रोन्नत अधिकारियों को कैरियर प्रोग्रेसन उपलब्ध होना चाहिए। सीधी भर्ती वाले अधिकारी 30-35 वर्षों के कार्यकाल में लगभग 07 स्तरों में पदोन्नत किये जाते है, जिसका औसत लगभग 05 वर्षों में एक पदोन्नति है। इसी प्रकार प्रोन्नत अधिकारियों को भी लगभग 05 वर्षो में अगली पदोन्नति सुलभ होनी चाहिये। ऐसा न होने से प्रायः साथ-साथ समान पद एवं जिम्मेदारी का कार्य करने वाले सीधी भर्ती वाले अधिकारी प्रोन्नत अधिकारियों के नियंत्रक पद पर आसीन हो जाते है, जिससे प्रोन्नत अधिकारियों की मान-सम्मान को ठेस पहुॅचती है एवं मनोवैज्ञानिक कुंठा के कारण रेल कार्य निष्पादन एवं पारिवारिक उत्पादकता भी प्रभावित होती है। निर्णय लिया गया कि इस स्थिति से निकलने के लिए संघ संघर्ष जारी रखेगा एवं उपलब्ध मंचों पर इस असमानता को दूर करने हेतु प्रयास करेगा।
इस महासम्मेलन के द्वितीय दिन नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें निम्न नये पदाधिकारी का चयन किया गयाः-

1.    अध्यक्ष, एस एस सिंह, उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण

2.    महासचिव,  डी के भारद्वाज, सहायक कार्यकारी इंजीनियर/सीपीओएच तथा

3.    कार्यकरी अध्यक्ष, अनुपम सक्सेना, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/यूटीएस समते अन्य 15 पदाधिकारियों को संघ के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौपीं गई।

महासम्मलेन के अन्तिम सत्र में संघ ने अपने कठिन परिश्रमी एवं मृदुभाषी महासचिव एस.एस. पराशर को मुख्य इंजीनियर के पद पर ज्वाईन करने जाने हेतु एवं रमापति तिवारी, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक को इस माह 30 जून को सेवा निवृत्ति हेतु विदाई दी गयी। महासम्मेलन को समापन करते हुए अध्यक्ष एस.एस. सिंह ने प्रोन्नत अधिकारियों के बीच आपसी एकता एवं मधुर संबंध के महत्व को रेखांकित किया एवं सभी सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!