आप का ‘यूपी जोड़ो अभियान’ आठ जुलाई से, एक करोड़ सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य

लखनऊ : आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उत्तर प्रदेश में आप की दिल्‍ली सरकार के केजरीवाल मॉडल की लोकप्रियता और उसके प्रति लोगों का विश्‍वास दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और इसके मद्देनजर आगामी आठ जुलाई से राज्य में ‘यूपी जोड़ो अभियान’ के रूप में क बड़ी मुहिम शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में प्रत्‍येक विधानसभा में लगभग 25 हजार सदस्‍य और एक महीने में पूरे उत्‍तर प्रदेश में एक करोड़ सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है. आप नेता के अनुसार इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और शिविर लगाएंगे. उनका कहना था कि पार्टी कार्यकर्ता अपने साथ रसीद बुक लेकर जाएंगे लेकिन सदस्यता बिल्कुल नि:शुल्क होगी.सिंह ने बताया कि इस सदस्यता अभियान में 403 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग मिस्‍ड कॉल नंबर जारी किया जाएगा और इस नंबर पर आम आदमी पार्टी का सदस्‍य बनने की अपील होगी. उनके अनुसार रसीद के साथ जो लोग पार्टी के सदस्‍य बनेंगे उनका विधानसभावार पूरा ब्यौरा तैयार किया जाएगा. जिसके आधार पर उन्हें बूथ स्‍तर से लेकर विधानसभा तक की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिये केजरीवाल मॉडल की चर्चा की जाएगी और लोगों को बताया जाएगा कि उत्‍तर प्रदेश को कैसे हम मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य सेवा मुहैया करा सकते हैं. कैसे हम नौजवानों को नौकरियां और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्‍ता दे सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!