उप्र: अखिलेश ने 2027 में ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लाने का वादा किया

उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वादा किया कि यदि 2027 के चुनाव में राज्य में उनकी सरकार सत्ता में आती है तो वह ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ शुरू करेगी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सरकार को महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाने की नसीहत दी। मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र व सभी राज्यों की सरकारें पूरी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला सशक्तीकरण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के मामले में कोई कोताही एवं लापरवाही नहीं बरतें बल्कि अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभायें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मौके पर विशेष रूप से देश के करोड़ों ग़रीब, मजदूर, दलित, शोषित एवं पिछड़े वर्ग से संबंधित मेहनतकश महिलाओं के प्रति सरकार एवं समाज को हीन भावना एवं शोषणकारी रवैया त्यागना चाहिए तथा उन्हें आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीने के हक की गारंटी देने का संकल्प लेना चाहिए।’’

अखिलेश यादव ने भी ‘एक्स’ के जरिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “हम 2027 में ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लाएंगे और हर बालिका, युवती, नारी को सबल बनाएंगे।”

बाद में, सपा मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिला सम्मान, महिला सुरक्षा और महिलाओं की शिक्षा को प्राथमिकता दी और उसकी सरकारों में महिलाओं के उत्थान और उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गईं।

बयान के अनुसार, यादव ने कहा कि 2027 में प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, “इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे पैसे भेजे जाएंगे। महिलाओं, युवतियों को मोबाइल दिया जायेगा। प्रतिभावान छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा। पीडीए पाठशाला चलाकर हुनर को रोजगार दिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!