रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गए प्रवासी मजदूर वापस लौटने लगे

इंदौर बायपास पर एक पूर्व जैसे हालात बनने लगे हैं, रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गए प्रवासी मजदूर वापस लौटने लगे हैं। पिछले वर्ष भी इन दिनों ऐसे ही दृष्य देखने को मिले थे जहां भूखे-प्यासे मजदूर बदहवास दौड़ते दिखाइ दे रहे थे। अब इस वर्ष भी लोग दो जून की रोटी और बोरियां-बिस्तर बांध कर घर जा रहे है। सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) का रिक्शा चालक मोहम्मद असलम के मुताबिक लाकडाउन खुलने पर कुछ दिनों पूर्व ही मुंबई लौटा था। पत्नी और बच्चों को लेकर नहीं ले गया क्योंकि अभी भी कोरोना खत्म नहीं हुआ था। रिक्शा चलाकर दिन गुजारने वाले असलम ने एक महीने पहले ही पत्नी से कहा था गाड़ी पटरी पर लौटने लगी है, मुंबई आने की तैयारी कर लो। अचानक मुंबई में कोरोना ने पैर पसारे और चारों तरफ हाहाकर मच गया। रोज कमाने खाने वालों को भूखों मरने की नौबत आ गई। 4 हजार रुपये रोज कमाने वाला असलम पचास रुपये भी मुश्किल से घर ले जा रहा था।अंततः उसने घर लौटने का मन बनाया और रिश्तेदार साहिल, निशार, जिशान, सिराज के साथ सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गया। जिशान के मुताबिक पिछली बार भी ऐसे ही दिन देखने को मिलें थे। उस वक्त तो हमें साधन तक नहीं मिला और ट्रक में बैठ कर जाना पड़ा। इस बार हम खुद के आटो रिक्शा से घर जा रहे है। शुक्रवार चार बजे ठाणे से निकले असलम और उसके साथियों ने खाना भी बांध लिया था। जहां जगह दिखी वहां खाना खाया और बारी-बारी से रिक्शा चलाते हुए रवाना हो गए। सिराज के मुताबिक रोड खाली मिला तो रविवार दोपहर कर घर पहुंच जाएंगे। जाम लगने और रिक्शा रुकने पर रात भी हो सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!