एमटीएच अस्पताल में धांधली : रात में महिला के शव से गायब हुए जेवर , परिवार ने हंगामा किया तो आधे घंटे में लौटाए

इंदौर। एमटीएच अस्पताल में महिला के शव से जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है । जेवर चोरी होने पर जब परिजनों ने हंगामा किया तो आधे घंटे बाद अस्पताल वालों ने यह कह कर जेवर दे दिए कि वह तो कहीं कोने में पड़े थे । इतना ही नहीं उसके शव को एमवाय अस्पताल से मुक्तिधाम तक फ्री में पहुंचा दिया । वहीं बेटे का आरोप है कि उसकी मां के इलाज के लिए डॉक्टर ने 5000 में इंजेक्शन सप्लाई करने की बात भी कही थी । इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की तो उन्हें स्टाफ ने धमकाया भी था ।

सुखलिया में रहने वाले दीपेश वर्मा ने बताया कि उसकी मां अनीता की इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह एमटीएच अस्पताल में मौत हो गई । तीन दिन पहले मां को सिर्फ सांस लेने में दिक्कत थी लेकिन कोविड के लक्षण नहीं थे । एक जगह जांच कराई तो उन्होंने कहा एमटीएच अस्पताल ले जाओ । वहां पर बगैर किसी जांच के भर्ती कर लिया गया । मां कल दिन तक ठीक थी लेकिन रात को उनकी हालत खराब होने लगी ।

दो दिन पहले एक डॉक्टर ने मां को रेमडीसीवर इंजेक्शन लगने की बात कही , जिसकी कीमत 5 हजार रुपए बताई । दीपेश ने मना किया । बोला कि यह इंजेक्शन फ्री में लगते हैं तो वह पैसे नहीं देगा । दीपेश की बहन ने अस्पताल प्रबंधन और डाक्टरों की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी । इसके बाद स्टाफ और डाक्टरों ने उसे धमकाते हुए शिकायत वापस लेने की बात कही । धमकाकर शिकायत वापस करवाई और अगले दिन 12:30 बजे बोले फिर इंजेक्शन चाहिए । परिवार ने फिर एक इंजेक्शन की व्यवस्था कर दी । गुरुवार रात 12:00 बजे मां ने फोन लगाकर कहा कि उसकी हालत बहुत खराब है । यहां कोई इलाज नहीं हो रहा है । उसे निकलवा लो वरना वह मर जाएगी । तब भी डॉक्टर ने कुछ नहीं कहा ।

सुबह 6:00 बजे उसे बताया गया कि मां की तबीयत खराब थी और वह मर चुकी है । 7:00 बजे दीपेश और उसका परिवार मां का शव लेने एमटीएच पहुंचा तो वहां सामान दे दिया । जिसमें फोन भी था , लेकिन जेवर नहीं थे । इस पर उन्होंने आपत्ति ली तो स्टाफ ने कहा कि पेशेंट तो जेवर लाया ही नहीं था । वैसे भी शव एमवायएच भेज दिया है इसलिए जेवर का पता नहीं । इस पर गुस्साए परिजन बोले हम शव नहीं ले जाएंगे और घर पहुंच गए । आधा घंटे बाद एमटीएच अस्पताल से फोन आया कि उनके जेवर मिल गए हैं । कोने में पड़े थे । तत्काल उन्हें जेवर दे दिए और साथ ही एमवायएच से मुक्तिधाम तक उनको निशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई ।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!