कैबिनेट ने भारत, मॉरीशस के बीच व्यापार समझौते को दी मंजूरी

नई दिल्ली, । केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को भारत और मॉरीशस के बीच एक समग्र आर्थिक सहयोग करार करने को लेकर अपनी स्वीकृति दे दी। यह अपने तरह का एक मुक्त व्यापार समझौता है। इसका लक्ष्य दोतरफ कारोबार के लिए नियमों को उदार बनाना है। सरकार की ओर से जारी एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भारत और मॉरीशस के बीच समग्र आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौता (CECPA) पर दस्तखत को मंजूरी दी गई। इस समझौते में खाने-पीने के समान, बिवरेजज सहित 310 वस्तुओं का निर्यात भारत की ओर से किया जाएगा। इनमें कृषि उत्पाद, कपड़े, धातु, इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों, प्लास्टिक और कमेकिल एवं लकड़ी जैसी चीजें शामिल हैं। 

वहीं, मॉरीशस को भारतीय बाजारों में में 615 उत्पादों के लिए तरजीही पहुंच मिल पाएगी। इनमें फ्रोजेन फिश, स्पेशियालिटी शुगर, बिस्किट, ताजे फल, जूस, मिनरल वाटर, बीयर, अल्कोहलिक पेय पदार्थ, साबुन, बैग, चिकित्सा उपकरण और कपड़े शामिल हैं। 

इस तरह के समझौते के तहत दो कारोबारी साझीदार देश कुछ उत्पादों पर आयात शुल्क खत्म कर देते हैं या उन्हें घटा देते हैं। इसके साथ ही कारोबार को बढ़ावा देने के लिए नियमों को भी उदार बनाया जाता है। 

दोनों देश आपसी सुविधा के हिसाब से इस समझौते पर हस्ताक्षर के लिए एक तारीख तय करेंगे। उसके बाद इसे लागू किया जाएगा। यह किसी भी अफ्रीकी देश के साथ भारत का पहला व्यापार समझौता है। 

यह समझौता इस पृष्ठभूमि में काफी अहम है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2019-20 में घटकर 69 करोड़ डॉलर पर रह गया। इससे पहले 2018-19 में यह आंकड़ा 1.2 अरब डॉलर पर रहा था। वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की ओर से मॉरीशस को 66.2 करोड़ डॉलर के वस्तुओं का निर्यात किया गया। वहीं, इसी अवधि में बारत ने 27.89 मिलियन डॉलर का आयात किया। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!