देशभर में शहर की पहचान बन चुकी रंगारंग गेर इस बार कुछ खास होगी। हर वर्ष की तरह इस साल भी रंगपंचमी को हजारों किलो गुलाल और रंग-बिरंगे पानी से लाखों लोग होली खेलेंगे।
वर्षों पुरानी गेर निकलने की इस परंपरा के लाखों लोग साक्षी बनेंगे। साथ ही इसे देखने खासतौर पर इस बार यूनेस्को की टीम राजबाड़ा पर मौजूद होगी। इस बार भी टोरी कॉर्नर रंगपंचमी महोत्सव समिति, रसिया कॉर्नर, संगम कॉर्नर चल समारोह, मॉरल क्लब के अलावा हिंद रक्षक संगठन और माधव फाग यात्रा निकालेगी। इस परंपरागत गेर को लेकर आईजी डीआईजी ने अपने पुलिस अधिकारियों के साथ गैर मार्ग का दौरा किया है। डीआईजी रूचिवर्धन मिश्र के मुताबिक रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर मार्ग का दौरा किया गया है 1500 से ज्यादा जवान गैर कि सुरक्षा में लगे रहेंगे। इस दौरान ड्रोन और वाच टावर से भी हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। वही कोरोना वायरस को लेकर भी जिला प्रषासन ने एडवाइजरी जारी की है जिसके तहत जिन लोगों को सर्दी खासी कि परेशानी है वे घर पर रहे गैर में शामिल ना होवें।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









