खरबूजा खाने से बढ़ती है आंखों की रोशनी, पथरी व कब्ज के लिए भी है फायदेमंद 

Benefits Of Melon : गर्मी का मौसम चालू हो चुका है. इस मौसम में खान-पान में ध्यान देना बहुत जरूरी होता है. गर्मियों में शरीर को पानी की बहुत आवश्यकता होती है. यही कारण है कि इस मौसम में ऐसे फल और सब्जियों की डिमांड बढ़ जाती है, जो पोषण से भरपूर होते हैं और जिनमें पानी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. इस मौसम में पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि ये शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ ही पानी की कमी नहीं होने देते हैं.

खरबूजा बहुत हेल्दी सीजनल फल है. इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. 

खरबूजा खाने के फायदे (Benefits Of Melon)

किडनी के लिए फायदेमंद

खरबूजे में भरपूर मात्रा में पानी और ऑक्‍सीकाइन पाया जाता है. जिसकी वजह से किडनी में स्‍टोन की समस्‍या नहीं होती और ये आसानी से फ्लश होता रहता है. यह किडनी के लिए बेहद हेल्दी होता है.

कब्‍ज में फायदेमंद (Benefits Of Melon)

खरबूजे का सेवन कब्ज में फायदेमंद होता है. खरबूजे में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है, जिससे डायजेशन अच्‍छा होता है और कब्‍ज की समस्‍या दूर रहती है.

वजन कम करने में सहायक

खरबूजे में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है. खरबूजा वजन कम करने में भी सहायक होता है

त्वचा रखे हेल्दी

खरबूजे के फल से लेकर इसके बीज आदि सभी भाग सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं. खरबूजे को सही मात्रा और सही तरीके से खाया जाए, तो यह शरीर को कई रोगों से बचाए रख सकता है. इसके गूदे और बीज से पेस्ट बनाकर बतौर फेसमास्क भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे त्वचा संबंधित समस्याएं जैसे ब्लेमिशेज, ड्राई स्किन के लक्षण को दूर करता है.

ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल

उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को अपने आहार में खरबूजे को शामिल करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह पोटैशियम युक्त फल रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाता है, जिससे रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है. पोटैशियम एक वैसोडिलेटर की तरह काम करता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित रखता है, इसलिए इसे खाने की सलाह दी जाती है. गर्मियों में खरबूजा का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!