मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में तेज गरज के साथ बारिश के आसार

नई दिल्‍ली। देश के अधिकांश हिस्‍सों में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है। देश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में लगातार बदलाव हो रहा  है। वहीं इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि मध्‍य महाराष्‍ट्र और मराठवाड़ा में गुरुवार को तूफान व तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान इन इलाकों में ओले भी गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग  के अनुसार दक्षिण पूर्वी व उत्‍तर पश्चिमी मध्‍य प्रदेश और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में भी तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही उत्‍तराखंड के कुछ इलाकों में भी तूफान और बारिश के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया गया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ओडिशा के ऊपर एक विपरीत चक्रवात बना हुआ है। जबकि विदर्भ में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। इस चक्रवाती सिस्टम से केरल तक एक ट्रफ बनी है। यह सिस्टम अगले तीन दिनों तक सक्रिय रहने की आशंका जताई गई है। इसके प्रभाव के कारण मध्य और पूर्वी राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी।

अगले 24 घंटों में इन राज्यों में बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ भागों में तेज गरज के साथ वर्षा जारी रहने की संभावना है। इन भागों में एक-दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, उत्तरी तेलंगाना और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिणी तटीय तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

इन राज्यों में हुई हल्की बारिश

पिछले 24 घंटों में अंडमान व निकोबार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज गरज के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बीते 24 घंटों में हल्की बारिश हुई है।

ओडिशा, बिहार और बंगाल में भी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार ओडिशा के सुंदरगढ़, झारसुगुदा, मयूरभंज, बारीपाड़ा और संभालपुर की कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। पश्चिम बंगाल में भी बारिश के हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी बिहार में किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, सहरसा, भागलपुर, बांका और जमुई के कुछ हिस्‍सों में भी बारिश की आशंका जताई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!