गर्मियों के मौसम में राहत देने वाली 5 सर्वश्रेष्ठ चाय

चाहे गर्मी हो या सर्दी, कुछ लोगों को सुबह उठकर सबसे पहले कड़ाकेदार चाय पीना पसंद करते हैं, जो पेट के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।सुबह खाली पेट जो भी खाते-पीते हैं, उसका प्रभाव हमारे शरीर पर सबसे ज्यादा होता है। इसलिए सुबह उठकर उन चीजों का सेवन करें, जिससे आपको फायदा मिले।

सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीने से आपको एसिडिटी, पेट दर्द, ब्लॉटिंग और मतली जैसी समस्या हो सकती है। दिन की शुरुआत दूध वाली चाय की जगह नेचुरल टी, जैसे कि लेमन टी, जिंजर टी और ग्रीन टी आदि से शुरुआत की जा सकती हैं। ये हाई एंटीऑक्सीडेंट टी आपको फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाने के साथ इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग बनाते हैं और आपकी एजर्नी को भी बूस्ट करते हैं।
 
लेमन टी

नींबू की चाय पाचन के लिए अच्छी होती है और सेहत के लिए इसके कई फायदे हैं। यह बॉडी डिटॉक्स भी करती है। इसे बनाने के लिए गर्म पानी में नींबू का रस मिलाएं और तो थोड़ा शहद मिलाएं। आपकी चाय तैयार है।

जिंजर टी

अदरक की चाय के भी सेहत के लिए अपने कई फायदे हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की समस्याओं को दूर करते हैं। इसे बनाने के लिए गर्म पानी में अदरक के टुकड़े डालकर बॉयल कर लें। फिर इसे छानकर, इसमें नींबू का रस मिलाकर पीएं।

ग्रीन टी

शरीर में एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाने के लिए ग्रीन टी के बहुत फायदे हैं। यह चाय मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करती है। इसे बनाने के लिए कप गर्म पानी में ग्रीन टी बैग और नींबू का रस डालें।

मिंट टी

पुदीना वाली चाय पेट के लिए बहुत अच्छी होती है। इसमें मौजूद मेंथॉल आपको ठंडक का एहसास देता है और मानसिक थकान को भी दूर करता है।इसे बनाने के लिए पुदीने के पत्ते गर्म को पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसे छानकर और शहद मिक्स करके पीएं।

कैमोमाइल टी

कैमोमाइल टी दिमाग को शांत करने के साथ तनाव को कम करने में मदद करती है। इसे बनाने के लिए कैमोमाइल टी बैग को गर्म पानी में 5-10 मिनट के लिए डिप कर दें और फिर इसे छानकर पीएं।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!