40 हजार की रिश्वत लेते हुए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का सहायक यंत्री सिकरवार रंगे हाथों गिरफ्तार

इंदौर। इंदौर में बन्द ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए 40 हजार की रिश्वत लेते हुए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का सहायक यंत्री सिकरवार लोकायुक्त पुलिस द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का नाम मोहन सिंह सिकरवार पिता भैरव सिंह सिकरवार है जो सहायक यंत्री (उच्च दाब संधारण) पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर में पदस्थ है। इस मामले में आवेदक राजेंद्र राठौर पिता कैलाश राठौर निवासी 774 कृष्णा पैराडाइज एबी रोड इंदौर द्वारा शिकायत की गई थी।

मामला इस प्रकार है कि गणेश बाग कॉलोनी इंदौर निवासी लक्ष्मी सोनी पति ओम प्रकाश सोनी के घर के सामने एमपीईबी का ट्रांसफार्मर जो बंद पड़ा हुआ है उसको शिफ्ट कराने के लिए पोलो ग्राउंड ऑफिस में सहायक यंत्री (उच्च दाब संधारण) मोहन सिकरवार द्वारा ₹50000 रिश्वत की मांग की जा रही थी।

बातचीत के दौरान ₹40000 लेना तय हुआ जिसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस को की गई। इस पर आज एसपी लोकायुक्त इंदौर एसएस सराफ के निर्देशन में सहायक यंत्री मोहन सिकरवार को पोलो ग्राउंड स्थित उनके कार्यालय में ₹40000 की रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया गया । उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई जारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!