पहली बार संघ मुख्यलय में नतमस्तक हुए सिंधिया, बोले- यहां देश सेवा के प्रति मिलती है ऊर्जा

भोपाल: भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को पहली बार नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे थे। हालांकि, यहां वह संघ प्रमुख मोहन भागवत से तो मुलाक़ात न कर सके लेकिन अन्य पदाधिकारियों से मिले। सिंधिया ने संघ मुख्यालय में आरएसएस संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के निवास स्थल का निरीक्षण किया। यहां मौजूद संघ पदाधिकारियों ने उन्हें डॉ हेडगेवार से जुड़ी जानकारियां दीं।

पहली बार संघ मुख्यालय पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ”राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव का केंद्र है ये। यहां राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। यहां आकर नई ऊर्जा मिलती है।” कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर मचे घमासान पर पत्रकारों ने जब सिंधिया से सवाल किया तो उन्होंने कहा, ”यह मुद्दा कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति का है। इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता, मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। किसी और राजनीतिक दल के अंदरूनी मुद्दे पर टिप्पणी करना मैं उचित नही समझता।”
ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागपुर दौरे को बीजेपी या उनके समर्थक भले ही सामान्य दौरा बताएं, लेकिन उपचुनाव से ठीक पहले सिंधिया का अचानक संघ मुख्यालय पहुंचना ही सियासी चर्चाओं को गर्म करने वाला है। गौरतलब है कि सिंधिया अब तक कांग्रेस में थे और कुछ महीनों पहले ही वे भाजपा में शामिल हुए है। उन्हें भाजपा से जुड़े 6 महीने ही हुए हैं, वह पहली बार संघ के इतने करीब आए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!