पुत्र के चक्कर में 5 पुत्री पैदा हो गईं, नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी, मंदी; पर अभी तक ‘विकास’ पैदा नहीं हुआ:पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी

इंदौर. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में बुधवार सुबह कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कांग्रेसियों ने विरोध स्वरूप मधुमिलन चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा से रीगल स्थित गांधी प्रतिमा तक साइकिल यात्रा निकाली। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने से आम जनता परेशान है। लॉकडाउन के बाद जनता की मदद करने के बजाय भाजपा सरकार जनता पर आर्थिक भार बढ़ा रही है। साइकिल यात्रा के बाद पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीट कर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा पुत्र के चक्कर में 5 पुत्री पैदा हो गईं- नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी, मंदी, पर अभी तक ‘विकास’ पैदा नहीं हुआ।

पूर्व मंत्री पटवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कहा- मोदीजी ने चुनाव में कहा था कि बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा था कि रुपया आईसीयू में चला गया है। डॉलर और रुपया को एक बराबर करूंगा। डॉलर और रुपया तो एक मूल्य का नहीं हुआ, लेकिन पेट्रोल और डीजल के रेट जरूर बराबर हो गए हैं। लॉकडाउन और काेरोना के कारण लोगों की इनकम घटी। अर्थव्यवस्था चरमराई। इस पर मोदीजी ने तेल के दामों में बढ़ोतरी करके महंगाई के थपेड़े डबल कर दिए। यह जनता के साथ सरकार का अत्याचार है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने साइकिल यात्रा निकाली है।


प्रशासन की अनुमति के अनुसार, कांग्रेसी रीगल स्थित गांधी प्रतिमा तक साइकिल चलाकर पहुंचे।

प्रशासन की अनुमति के अनुसार, कांग्रेसी रीगल स्थित गांधी प्रतिमा तक साइकिल चलाकर पहुंचे।
पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के वेस्ट जोन उपाध्यक्ष विजय कालरा ने कहा कि 15 दिनों से लगातार पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत नहीं बढ़ रही है और न ही डॉलर का मूल्य बढ़ रहा है। आज पेट्रोल की मूल कीमत पर करीब 275 फीसदी और डीजल की कीमत पर 255 फीसदी टैक्स वसूला जा रहा है, जिसने पूरे सड़क परिवहन की कमर तोड़कर रख दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!