छत्तीसगढ़:टैंक में जहरीली गैस रिसने से 4 की मौत

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है. जिले के सरगांव इलाके के मर्राकोना गांव में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई है. मुंगेली एसडीओपी नवनीत कौर छाबड़ा ने बताया कि सेफ्टिक टैंक को जेसीबी की मदद से तोड़वाकर सभी 4 शवों को बुधवार को बाहर निकाल लिया गया. सभी मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है जहां पोस्टमार्टम में बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

मिली जानकारी के मुताबिक, मर्राकोना गांव के एक परिवार ने सरगांव नगर पंचायत से सेफ्टिक टैंक की सफाई के लिये सफाईमशीन मंगवाई थी, जिससे नगर पंचायत के सफाईकर्मियों ने टैंक की सफाई की, जिसके बाद परिवार के एक सदस्य अखिलेश वर्मा ने टंकी में झांका और झांकते ही वो सेफ्टिक टंकी में गिर गया. इसके बाद परिवार के ही 2 और सदस्य उसे निकालने की कोशिश करने के लिए टैंक में उतरे लेकिन वो भी वापस नहीं आए. तब सफाईकर्मी सुभाष डागौर तीनों को निकालने खुद भी सेफ्टिक टैंक में उतर गया, लेकिन कोई भी वापस बाहर नहीं आ सका, जिसके बाद वहां मौजूद लोगो को समझ आ गया कि सेफ्टिक टैंक में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है.

फिर पुलिस को दी जानकारी

घटना की जानकारी सरगांव पुलिस को दी गई. एडीशनल एसपी कमलेश्वर चंदेल एसडीओपी नवनीत कौर एसडीएम बृजेश सिंह और सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से सेफ्टिक टैंक को तुड़वाया गया और टैंक से सभी शव बाहर निकलवाए गए. घटना के बाद से पूरे गांव में गम का माहौल है. मृतकों के नाम अखिलेश्वर कौशिक उम्र 40 वर्ष, गौरी शंकर कौशिक 28 वर्ष, रामखिलावन कौशिक 45 वर्ष और सुभाष डागौर सफाईकर्मी नगर पंचायत सरगांव के बताए जा रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!