शहर के मध्य क्षेत्र में ऑड-इवन के आधार पर दुकानें खुलेंगी:सांसद लालवानी

शहर के मध्य क्षेत्र में ऑड-इवन के आधार पर दुकानें खुलेंगी, बाकी जगहों पर भी कई छूट दी गई, सांसद लालवानी ने दी जानकारी

कोरोना के कारण लंबे बन्द के बाद अब शहर का मध्य क्षेत्र भी खोला जा रहा है। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि शहर के मध्य इलाके में दुकान सम-विषम नंबर के आधार पर खोली जाएगी। साथ ही शहर के बाकी हिस्से में भी कई छूट दी गई है।

कोरोना के कारण बंद रहे शहर को धीरे धीरे खोला जा रहा था और आज रेसीडेंसी कोठी पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में लगभग पूरा शहर खोलने का निर्णय लिया गया है। शहर के जोन-1 यानी मध्य क्षेत्र में फिलहाल ऑड-इवन के आधार पर दुकानें खोलने की छूट दी गई है। एक दिन ऑड नंबर वाली दुकानें खुलेगी और अगले दिन इवन नंबर वाली दुकानें खुलेंगीं। इसके अलावा पूरे शहर में सामान्य रूप से कामकाज हो सकेगा।

सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरे देश में सबसे सख्त लॉकडाउन इंदौर में था और यहां की जनता ने पूरा साथ दिया है। शहर को खोला जा रहा है लेकिन हमें बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

हालांकि अब भी रेस्टोरेंट्स, जिम और मॉल को खोले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इस पर चर्चा के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

सांसद ने यह भी कहा कि हमें धीरे-धीरे कोरोना के साथ जीना सिखना होगा और हम सभी को सख्ती के साथ कोरोना से संबंधित सावधानियों का पालन करना होगा ताकि दोबारा लॉकडाउन जैसी स्थितियां ना आएं।

आज आयोजित बैठक में कोरोना से लड़ाई में राज्य सरकार के सलाहकार डॉ निशांत खरे, भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, कलेक्टर मनीष सिंह समेत विधायकगण एवं भाजपा संगठन से जुड़े लोग शामिल थे।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!