इंदौर शहर में झमाझम बारिश, कई इलाकों में सड़कें तरबतर

इंदौर. मानसून घोषित होने के बाद वैसे ताे दाे बार टुकड़ों में शहर भीगा, लेकिन बुधवार काे पहली बार कई इलाकों में रिमझिम से शुरू हुआ बारिश का दाैर झमाझम में बदल गया। करीब आधे घंटे तक शहर तेज बारिश में तरबतर हुआ। इसके बाद फिर से रिमझिम का दौर शुरू हुआ। इसके पहले मंगलवार को भी करीब 15 मिनट हल्की बारिश हुई थी, लेकिन मौसम केंद्र में रिकॉर्ड नहीं हुई। 

शहर के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश हुई।

शहर में बारिश के जोर नहीं पकड़ने का सबसे बड़ा कारण गुजरात की ओर से सक्रिय हुए सिस्टम के यहां आते-आते कमजोर पड़ना है। विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके बाद इंदौर एक बार फिर से तर हाेगा। हालांकि इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। मंगलवार सुबह आसामान पर धूप निकली, लेकिन दोपहर होते-होते बादल छाने लगे। शाम होते-होते, विजयनगर, मांगलिया, राजेंद्र नगर, महू नाका, कलेक्टर, पलासिया सहित ज्यादतर इलाके भीगे। पिछले साल भी इस समय प्री-मानसून बरसना शुरू हुआ था। 28 जून तक पानी 4 इंच से ज्यादा बरस गया तो फिर मानसून घोषित किया था। इसके पहले सोमवार रात को भी कुछ क्षेत्राें में हल्की बारिश हुई।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!