टीआई ने की छेड़छाड़! दांतो से काटकर महिला ने खुद को बचाया, शिकायत मिलते ही SP ने लिया ये एक्शन 

मध्य प्रदेश के खंडवा में थाना प्रभारी ही रक्षक की जगह भक्षक बनने लग गया. पति से हुए विवाद का फायदा उठाते हुए थाना प्रभारी ने फरियादी महिला के साथ ही बदसलूकी कर दी. महिला ने टीआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि टीआई अमित कोरी उसके साथ लगातार छेड़छाड़ के साथ ही साइबर स्टॉकिंग भी कर रहे हैं. इस मामले में एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए टीआई को सस्पेंड कर दिया है. 

महिला ने शिकायत में ये बताया 

दरअसल जिले के हरसूद थाना क्षेत्र की एक एक महिला मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची. एसपी मनोज कुमार राय से मिली . हरसूद ​​​​​​के टीआई अमित कोरी पर गंभीर आरोप लगाए.अपने साथ छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज कर परेशान करने की शिकायत की. जिन्हें देख महिला अपराधों के प्रति अति संवेदनशील जिले के एसपी ने तुरंत ही सोशल मीडिया पर स्टॉकिंग करने के इस मामले में हरसूद टीआई अमित कोरी को निलंबित कर दिया . इसके साथ ही इस मामले में आगे की जांच के लिए उन्होंने एएसपी को मामला सौंपा है . 

पीड़ित महिला ने एसपी को बताया कि उसका अपने पति से कुछ विवाद हुआ था. जिसकी शिकायत लेकर वह हरसूद टीआई अमित कोरी से मिली थी . लेकिन कुछ ही दिन में युवती का अपने पति से हुआ विवाद आपसी समझौते से सुलझ गया.

इस बीच युवती का नम्बर टीआई के पास आ गया था जिसे वे उसकी सहायता करने की जगह उसके साथ चैट कर उसे परेशान करने में इस्तेमाल करने लगे.

टीआई इस तरह युवती को कर रहे थे परेशान

युवती के अनुसार टीआई उन्हें बार-बार मैसेज करते थे . इस बीच जब युवती ने उन्हें फेसबुक पर ब्लॉक किया, तो टीआई इंस्टाग्राम पर मैसेज व वीडियो कॉल करने लगे .जब उन्हें दोनों प्लेटफार्म पर ब्लॉक किया तो वे युवती के घर के चक्कर लगाने लगे.  इस दौरान युवती को थाना प्रभारी अपने साथ रहने के लिए लगातार दबाव बनाए जा रहे थे.  यही नहीं वे उसे इंदौर में एक फ्लैट दिलाकर साथ रखने का लालच भी दे रहे थे.

इसका विरोध करने पर थाना प्रभारी कोरी ने युवती का हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया था .लेकिन किसी तरह युवती ने उन्हें अपने दांतो से काटकर उनसे अपना पीछा छुड़ाया था. जिसके बाद वह इस घटना की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंची थी .

एएसपी करेंगे मामले की जांच

वहीं इस मामले में खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि एक पीड़िता अपने बच्चे के साथ शिकायत दर्ज कराने का लिए कार्यालय आई थी. जिसने हरसूद टीआई को लेकर शिकायत की थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीआई को निलंबित कर दिया गया है. एडिशनल एसपी ग्रामीण राजेश रघुवंशी इस पूरे मामले की जांच करेंगे. 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!