छत्तीसगढ़ की गवर्नर अनुसुइया उइके को कार्यवाहक राज्यपाल का प्रभार मिल सकता है

भोपाल. राज्यसभा चुनाव के बाद प्रदेश में एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने के कारण मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार अब कार्यवाहक राज्यपाल बनाकर होगा। इसी सप्ताह छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को प्रभार मिल सकता है। बताया जा रहा है कि लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती राज्यपाल टंडन की हालत में सुधार है। लेकिन, उनके अस्पताल से जल्द डिस्चार्ज होने की संभावना नहीं है।

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच मंत्रिमंडल विस्तार के लिए नामों पर दो दिन के अंदर दो राउंड में चर्चा हो चुकी है। मुख्यमंत्री चौहान एक-दो दिन में दिल्ली जा सकते हैं। वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात होनी है। यहां मुख्यमंत्री संभावित नामों पर बात कर सकते हैं। खासतौर पर पिछली शिवराज सरकार में मंत्री रहे और चुनाव जीतने वाले विधायकों को दोबारा मंत्रिमंडल में रखने का मसला है। इस मुलाकात के तुरंत बाद मंत्रिमडंल विस्तार हो जाएगा।

मुख्यमंत्री की सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत होने की चर्चा सामने आई। मुख्यमंत्री का दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने का कार्यक्रम भी था। लेकिन, सिंधिया अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद क्वारैंटाइन पीरियड में हैं। ऐसे में यह मुलाकात अब मुश्किल लग रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!