मप्र की पहली बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर बनीं इंदौर स्वच्छता मिशन की ब्रांड एम्बेसडर

इंदौर नगर निगम ने अपने स्वच्छता मिशन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश की पहली महिला बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।

वंदना ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी मेहनत और लगन से भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में इंडोनेशिया के बाटम में आयोजित एशियन बॉडी-बिल्डिंग चैंपियनशिप 2024 में सिल्वर मेडल जीतकर सभी प्रदेश व देशवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया। यही नहीं उन्होंने एशियन बॉडी-बिल्डिंग में सिल्वर और राष्ट्रीय बॉडी-बिल्डिंग स्पर्धा में भी दो बार कांस्य और दो बार रजत पदक जीतकर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है।
सफाई हम सबकी जिम्मेदारी

वंदना ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता की इस प्रेरक यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। मैं सभी इंदौरवासियों से अपील करती हूं कि अपने शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में अपना योगदान दें। अगर हम सब मिलकर प्रयास करेंगे, तो हमारा इंदौर न केवल स्वच्छता में नंबर 1 बना रहेगा, बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगा।

मिलकर स्वच्छता मॉडल को करेंगे मजबूत

इंदौर नगर निगम आयुक्त, शिवम वर्मा ने कहा कि वंदना ठाकुर ने न केवल खेल के क्षेत्र में बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से एक रोल मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इंदौर के स्वच्छता मिशन से उनका जुड़ाव, समस्त शहरवासियों के लिए प्रेरणा है। हम साथ मिलकर इंदौर के स्वच्छता मॉडल को और मजबूती प्रदान करेंगे।

गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणामों में भी इंदौर अव्वल रहा है। इंदौर को सातवीं बार देश के सबसे साफ शहर का खिताब मिला है। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में यह अवॉर्ड प्राप्त किया था। स्वच्छता के प्रयासों में शहर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव समेत सभी निगम कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही शहरवासियों की जनभागीदारी ने भी मिशन को सशक्त बनाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!