मध्य प्रदेश बीजेपी सरकार पर संगठन की पकड़

सरकार पर ‘भारी’ सुहास भगत

भोपाल। भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित विशाल दीनदयाल परिसर के 2 छोटे कमरों में रहने वाले प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत को जितना सीधा और संगठन के मामले में अनुभवहीन माना जाता था, वे भाजपा सरकार के चौथे कार्यकाल में सबसे ताकतवर और अनुभवी बनकर उभरे हैं। लगभग 13 साल ठप्पे से सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री को पहली बार संगठन की ताकत का अहसास हो रहा है। मुख्यमंत्री चाहकर भी अपने पसंदीदा विधायकों को मंत्री नहीं बना पा रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार टलता जा रहा है।
मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की मदद से बनी भाजपा की सरकार में इस बार पहले जैसा माहौल नहीं है। मुख्यमंत्री को अब हर कदम पर संगठन को साथ लेकर चलना पड़ रहा है। शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के जिन नेताओं को मंत्री बनाना चाहते हैं संगठन उनके लिए तैयार नहीं है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शिवराज सिंह चौहान कम से कम चार बार सुहास भगत के पास जाकर सलाह मशवरा कर चुके हैं, लेकिन संगठन मुख्यमंत्री फ्री हेंड देने के मूड में नहीं है।बताया जाता है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने तय किया है कि मप्र में सत्ता और संगठन में नए नेतृत्व को उभारा जाए। यही कारण है कि संघ से आए संगठन महामंत्री सुहास भगत ने संगठन के साथ-साथ अब सत्ता में भी इसी लाईन को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।
शिवराज सिंह के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें अपना छोटा मंत्रिमंडल बनाने में एक महीना इसलिए लगा। बताते हैं कि मुख्यमंत्री ब्राह्मण कोटे गोपाल भार्गव को मंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन सुहास भगत ने नरोत्तम मिश्रा का नाम आगे बढ़ाया। यह भी चर्चा है कि भार्गव को रोकने उनके कथित ऊल-जलूल बयानों की कटिंग पार्टी के प्रभारी उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे को भेजी गई थीं। अब खबर आ रही है कि शिवराज मंत्रिमंडल में 60 से अधिक उम्र के कम से कम मंत्री होंगे। 60 से कम उम्र के अनुभवी विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल  करने पर विचार चल रहा है।

ग्वालियर में दिखाई ताकत
संगठन महामंत्री सुहास भगत ने अपनी ताकत का अहसास ग्वालियर में भाजपा के एक बड़े नेता को पिछले दिनों कराया। ग्वालियर में जिला भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर इस नेता के समर्थकों ने बैठक करके सुहास भगत पर गंभीर आरोप लगाए थे। कुछ देर में ही संगठन ने ग्वालियर के वरिष्ठ नेता को संदेश भेजा कि उनके समर्थक तत्काल माफी नहीं मांगते हैं तो सभी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। सभी ने लिखित में माफी मांगी।

न कप्तान, न अरविंद, अलग छवि
सुहास भगत ने न तो कप्तान सिंह सोलंकी की तरह सत्ता में सीधा हस्तक्षेप किया है और न ही अरविंद मेनन की तरह सत्ता का पल्लू पकड़कर उसके पीछे चलने की कोशिश की है। संगठन महामंत्री रहे कप्तान सिंह सोलंकी मंत्रालय में मंत्रिमंडल की बैठकों में शामिल होने पहुंच जाते थे। जबकि इसी पद पर रहे अरविंद मेनन ने पूरी तरह मुख्यमंत्री का पल्लू थाम लिया था। सुहास भगत इन दोनो से अलग अपनी छवि बना रहे हैं। वे बेहद लोप्रोफाइल रहकर संघ की लाइन को आगे बढ़ा रहे हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!