5 घंटे में बिहार के किसी कोने से पहुंचेंगे पटना,सीएम नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट

नीतीश सरकार राज्य के प्रत्येक हिस्से में विकास पहुंचाने के लिए लगातार नई-नई योजनाएं बना रहे हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नजरिए से राज्य सरकार ने लोगों को बेहतर जीवन देने के लिए और साथ ही बिहार के किसी भी कोने से मात्र 5 घंटे के भीतर पटना पहुंचने को पूरा करने की योजना बनाई है।

सीएम नीतीश कुमार के राज्य के किसी भी कोने से 5 घंटे में राजधानी पटना पहुंचने के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने का लेखा-जोखा तैयार करने के लिए विभाग ने अपनी कमर कस ली है। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए 23 जिलों में विभाग ने 237 पुलों के निर्माण की योजना बनाई है। इन पुलों के निर्माण में करीब 590 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।

इस योजना के बारे में बात करते हुए राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने बताया कि तैयार किये गए प्रोजेक्ट के सभी पुलों का एकीकृत टेंडर निकाला गया है। इन पुलों में सबसे अधिक 95 पुल का निर्माण अररिया जिले में और उसके बाद 49 पुल का निर्माण किशनगंज जिले में किया जाएगा। वहीँ औरंगाबाद में 8, बांका में 18, जमुई में 9, नालंदा में 5, पूर्वी चंपारण में 11 और सहरसा में 6,खगड़िया में 4, मुजप्फरपुर में 5 लखीसराय में 4, कैमूर में 3 पुलों का निर्माण कराया जाएगा। वहीँ सुपौल, सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्णिया और वैशाली में 2-2, और रोहतास, बेगूसराय, पटना, बक्सर, कैमूर, दरभंगा में एक-एक पुल का निर्माण कराया जाएगा।

नीतीश सरकार का ग्रामीण कार्य विभाग पीएमजीएसवाइ की 90 सड़कों का निर्माण कार्य देखेगा। जिन सड़कों को केंद्रीय एजेंसियों की निगरानी में बनाया जाना था। बता दें कि राज्य के 20 जिलों में इन सड़कों की कुल लंबाई 493 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर करीब 350 करोड़ से अधिक का खर्च आयेगा। पिछले 10 वर्षों में केंद्रीय एजेंसियों ने इन सड़कों के निर्माण कार्य के बारे में कुछ भी नहीं किया। जिस तरह से नीतीश कुमार राज्य के विकास के लिए योगदान दे रहे हैं उसी के चलते उन्हें विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!