चित्रकूट:20 लाख रु. फिरौती लेने के बाद अगवा हुए जुड़वां भाइयों की हत्या

मध्प्रदेश में सतना जिले के चित्रकूट से 12 फरवरी को अगवा किए गए दो जुड़वां भाइयों श्रेयांश और प्रियांश की शनिवार को हत्या कर दी गई। हाथ बंधे दोनों के शव उत्तरप्रदेश के बांदा में नदी के पास मिले। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने एक करोड़ रुपए फिरौती मांगी थी। परिजन ने 20 लाख रुपए दे भी दिए थे। बच्चों के शव बरामद होने के बाद चित्रकूट में कुछ जगहों पर हिंसा की भी खबरें हैं। 

बच्चों की उम्र छह साल थी। उनका घर उत्तरप्रदेश के चित्रकूट धाम (कर्वी) के रामघाट में था। बच्चों के पिता बृजेश रावत तेल व्यवसायी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चों ने अपहरणकर्ताओं को पहचान लिया होगा, इसलिए उन्होंने फिरौती मिलने के बाद भी उन्हें मार दिया।

सीसीटीवी में कैद हुए थे घटना के फुटेज

दोनों बच्चे चित्रकूट (मप्र) के सद्गुरु पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। वे 12 फरवरी को दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी के बाद बस से घर लौट रहे थे। स्कूल परिसर में ही बाइक से आए दो नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल दिखाकर बस को रोका और बच्चों को अगवा कर लिया था। यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई थी।

चित्रकूट में धारा 144 लागू, पुलिस के 1500 जवान तैनात
घटना से आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए हैं। यहां धारा 144 लगा दी गई है। जानकी कुंड इलाके में लोगों ने जाम लगाकर पुलिस और सद्गुरु सेवा ट्रस्ट के खिलाफ नारेबाजी की। पूरे इलाके में दो से तीन हजार की संख्या में लोग जुटे हैं। कुछ जगहों पर नाराज लोगों ने तोड़फोड़ भी की। पूरा बाजार बंद है, वहीं यात्री बसें और ऑटो को रोक जा रहा है। उग्र भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।

कमलनाथ ने बच्चों के पिता से फोन पर की बात

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मृतक बच्चों के पिता से फोन पर बात की। सीएम ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि सरकार उनके साथ है। मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा भाेपाल में कहा कि बच्चों की तलाश में उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश पुलिस का संयुक्त अभियान चल रहा था। अपराध उत्तरप्रदेश में हुआ है। यह वहां की भाजपा सरकार की नाकामी है। छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मामला फास्टट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। उत्तरप्रदेश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

  • 12 फरवरी को स्कूल बस रोककर अगवा किए गए थे बच्चे, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी घटना
  • बच्चों को बाइक पर बैठाकर फरार हुए थे दो नकाबपोश आरोपी
  • मप्र के जनसंपर्क मंत्री ने कहा- यह उप्र सरकार की नाकामी, योगी इस्तीफा दें
  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!