दो माह के मासूम बेटे ने अपने शहीद पिता को दी अंतिम विदाई, CM साय ने कहा – बस्तर फाइटर्स के आरक्षक सुदर्शन वेट्टी की शहादत को कभी नहीं भूलेगा छत्तीसगढ़

बीजापुर. नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों से भरी गाड़ी को उड़ाया था, जिसमें डीआरजी के 8 जवान और ड्राइवर शहीद हुए थे. डीआरजी के शहीद जवानों में सभी आदिवासी थे. इस घटना में शहीद दंतेवाड़ा जिले के ग्राम गुमलनार गिरसापारा के रहने वाले बस्तर फाइटर्स के आरक्षक सुदर्शन वेट्टी की शहादत को छत्तीसगढ़ कभी नहीं भूल पाएगा. उनके 2 माह के एक मासूम और अबोध बेटे ने अपने शहीद पिता को अंतिम विदाई दी. यह मार्मिक दृश्य हर किसी के दिल को झकझोर देने वाला है.

नक्सली कान खोलकर सुन लें, व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान : सीएम
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि शहीद सुदर्शन जी की शहादत को छत्तीसगढ़ कभी नहीं भूलेगा. 2 माह के एक मासूम और अबोध बेटे द्वारा अपने शहीद पिता को अंतिम विदाई देने का यह मार्मिक दृश्य हर दिल को झकझोर देने वाला है. सुदर्शन जी जैसे वीर हमारे छत्तीसगढ़ की शान हैं. उनके और अन्य शहीदों के बलिदान ने नक्सल उन्मूलन के हमारे संकल्प को और मजबूत किया है. नक्सली कान खोलकर सुन लें, हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. हमारी सरकार नक्सलवाद के इस नासूर को तय समय-सीमा में समूल खत्म करने के लिए संकल्पबद्ध है.

सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्री ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को दिया कंधा

दंतेवाड़ा में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यव ने शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया. साथ ही अन्य शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शव को उनके गृह ग्राम रवाना किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजापुर के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किया गया कायराना हमला न केवल हमारे जवानों पर, बल्कि लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर प्रहार है. जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे.

देखें वीडियो –

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!