अभिनेताओं व अभिनेत्रियों के साथ नेताओं ने भी बजाई थाली व ताली

Uncategorized देश प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक पूरे देश में जनता कफ्र्यू लगा। इस दौरान सभी लोग पूरे दिनघरों में रहे। ष्षाम के पांच बजते ही सभी लोग घरों के बाहर और छत पर थाली और चम्मच लेकर पहुंच गए और उसे बजाने लगे। इस दौरान कई लोगों ने और अभिनेताओं व नेताओं ने शंखनाद भी किया। करीब 5 मिनट तक लगभग पूरे देश ने ताली और थाली बजाकर उन डॉक्टरों-नर्सों, पुलिस व आपातकालीन सेवाओं में लगे स्टाफ को सम्मान दिया जो अपनी जान खतरे में डालकर लोगों को कोरोना से बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने परिवार संग ताली बजाई। देश के केंद्रीय मंत्रियों, अभिनेता, अभिनेत्रियों ने भी पीएम मोदी के इस मुहिम को समर्थन किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी के आह्वान पर शाम 5 बजे घंटी बजाई। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने शंखनाद किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार व स्टाफ के साथ ताली बजाई। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन कुमार पटनायक ने छत पर आकर थाली बजाई। अभिनेत्री सोनम कपूर ने ताली बजाकर सभी सेवा देने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों का अभिवादन किया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने ताली बजाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी परिवार संग ताली व घंटी बजाई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परिवार संग ताली व थाली बजाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ताली बजाकर डॉक्टर्स और नर्स को थैंक्यू बोला। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ताली बजाई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस परिवार के साथ थाली बजाते हुए। अभिनेता अमिताभ बच्चन, बेटी श्वेता और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी बच्चों संग छत पर निकले और ताली व घंटी बजाई। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पत्नी संग मंजीरा बजाते हुए। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज 29 इंडिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *