एमपी विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई सख्ती: उपनेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री की शब्दावली को बताया गलत, एक दूसरे पर की थी तीखी टिप्पणियां

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में अमर्यादित भाषण पर स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने सख्ती दिखाई दी है। उन्होंने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के भाषण की शब्दावली को गलत बताया है। अध्यक्ष तोमर ने कहा कि एमपी विधानसभा की उच्च परंपरा रही है। सभी सदस्य उस परंपरा का पालन करें। वहीं उन्होंने प्रदेशवासियों को होली त्योहार की बधाई दी है।दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और भूपेंद्र सिंह ने अपने भाषणों में एक दूसरे पर तीखी टिप्पणियां की थी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सख्ती दिखाते दोनों की शब्दावली को अनुचित बताया है। उन्होंने कहा कि हेमंत कटारे और भूपेंद्र सिंह के भाषण को पढ़कर अनुचित और अमर्यादित शब्दावली को हटा दिया गया।

व्यक्तिगत आरोप-प्रत्‍यारोपों से बचें

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा की एक गरिमामय परंपरा रही है। जिसके कारण मध्‍यप्रदेश की विधानसभा की प्रतिष्‍ठा देश भर में अग्रणी स्‍थान पर रहती है, लेकिन कई बार शब्‍दावली ऐसी हो जाती है जो उचित नहीं कही जा सकती है और इसलिए हम सबका यह प्रयत्‍न होना चाहिए कि शब्‍दावली में सुधार हो और व्‍यक्तिगत आरोप-प्रत्‍यारोप से बचें। नरेंद्र तोमर ने व्यवस्था देते हुए कहा कि मेरी अपेक्षा है कि कोई भी सदस्‍य इस बात का ध्‍यान रखे कि वे व्‍यक्तिगत आरोप-प्रत्‍यारोपों से बचें और ऐसी शब्‍दावली का उपयोग न करे जिससे हमारे सदन की परम्‍परा हमेशा के लिए प्रभावित और कलंकित हो, ऐसी मेरी आप सब लोगों से अपेक्षा है।

घोड़ा रोज (रोजड़े) से फसलों को बचाने के लिए व्यवस्थित रणनीति बनाने की सलाह

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने प्रदेश के कई अंचलों में घोड़ा रोज (रोजड़े) से फसलों को होने वाले नुकसान से किसानों को बचाने के लिए एक व्यवस्थित कार्ययोजना बनाने की सलाह प्रदेश सरकार को दी है। गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक विपिन जैन ने प्रश्न उठाया था कि घोड़ारोज (रोजड़े) से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान से रोकथाम के लिए सरकार द्वारा क्या प्रयास किये जा रहे हैं? इनके द्वारा प्रतिदिन बढ़ रहे सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से क्या प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं?

इस सवाल का जवाब राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि अनुपुरुक प्रश्नों के दौरान कई सदस्यों ने घोड़ा रोज से किसानों को होने वाले नुकसान की समस्या को गंभीर बताते हुए इस पर कार्यवाही का आग्रह भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सलाह देते हुए कहा कि इस मामले में संबंधित विभाग और विशेषज्ञों से सलाह कर कोई व्यवस्थित योजना बनाना चाहिए क्योंकि यह धन भी एक तरह से विकसित हो रहा है यह ज्यादा बढ़ जाएगा तो प्रदेश को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने दी होली की शुभकामनाएं

एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने होली के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भाईचारे, प्रेम और साैहार्द का यह रंगारंग पर्व प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और कल्याण लाए। हम सबको प्राकृतिक रंगों से होली खेलना चाहिये। उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी जीवन में नई ऊर्जा लाए।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!