बजट से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- गरीब, महिला, युवा और किसानों पर होगा फोकस, नहीं लगेगा कोई नया कर 

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के आज तीसरे दिन यानि बुधवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा डॉ. मोहन यादव सरकार का दूसरा बजट प्रस्तुत करेंगे। यह बजट 4 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है। माना जा रहा है कि, जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किया जाने वाला आज का बजट मध्य प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट हो सकता है। इस बजट में मुख्य फोकस गरीब, महिला, युवा और किसानों पर होगा। वहीं बजट से पहले वित्त मंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज का बजट जनता को समर्पित करने वाला बजट है। बजट में कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा। 

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सीएम डॉक्टर मोहन यादव की अगवाई में यह बजट पेश हो रहा है। ज्ञान पर आधारित बजट का फोकस होगा, युवा महिला गरीब किसान पर यह बजट आधारित है। बजट का लाभ मध्यप्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस बजट के लिए करीब दो से ढाई हजार सुझाव आए थे। 2047 तक मध्य प्रदेश की देश के विकास में अहम भूमिका रहेगी। वेट को लेकर अभी कोई विचार नहीं किया गया है।

विपक्ष के आरोपों पर बोले वित्त मंत्री
वहीं विपक्ष के आरोपों को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष निरर्थक बात कर रहा है , विचलित हो रहा है। विपक्ष 2003 के समय को याद करें, 2003 में मध्य प्रदेश से सरकार का क्या बजट था और क्या आकार था। अगर आप आंकड़े देखेंगे तो समझ में आएगा कि यह केवल विपक्ष की बौखलाहट है। 2003 से पहले की सरकार और अब बीजेपी की सरकार में जमीन आसमान का अंतर है। जनता को समझ में आना चाहिए बजट कहां पर और कितना खर्च होता है। महिलाओं के लिए एमपी सरकार और केंद्र सरकार ने पर्याप्त काम किए हैं।

उन्होंने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी होगा, सभी वर्गों को छूता हुआ होगा। बजट प्रस्तुत करने से पहले सारी जनता के सुझाव आमंत्रित किए गए थे। बजट के लिए विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया था। सिंचाई सड़क बिजली एजुकेशन स्वास्थ्य के क्षेत्र में विस्तार के लिए बजट में प्रावधान रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!