बड़ा खुलासा! छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियोज पोर्न साइट्स पर बेचने वाला था गैंग सरगना फरहान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. अब तक सामने आई कुल 5 छात्राओं को दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद का शिकार बनाने वाला गैंग सरगना फरहान अली उर्फ फराज पीड़िताओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियोज को एक पोर्न साइट्स पर बेचने वाला था.

भोपाल कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और लव जिहाद केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. नए खुलासे के मुताबिक गैंग सरगना फरहान अली के मोबाइल फोन में पुलिस को एक पोर्न साइट का लिंक मिला हैं, जहां आरोपी छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियोज बेचने वाला था.

भोपाल निजी कॉलेज कांड में अब तक सामने आ चुकी हैं कुल 5 पीड़ित छात्राएं
गौरतलब है राजस्थान के अजमेर कांड की स्याह यादों को दोबारा ताजा करने वाले भोपाल कांड में अब तक कुल 5 पीड़ित छात्राएं सामने आ चुकी है. एक होटल का नाम भी सामने आया है, जहां आरोपी पीड़ितों को ब्लैकमेल करके बुलाते थे और उनके साथ गंदा काम करते थे.

गैंग सरगना फरहान अली वीडियो बेचने के लिए एक पोर्न साइट के संपर्क में था
पुलिस के मुताबिक गैंग सरगना फरहान अली उर्फ फराज एक पोर्न साइट के संपर्क में था और पीड़ित छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियोज को उन साइट्स पर बेचने वाला था. गिरफ्तार फरहान के मोबाइल में एक पोर्न साइट पर वीडियो बेचने का लिंक और पोर्न सर्च करने का सबूत मिला है, जिसमें उसकी मदद अबरार और नबील नामक आरोपी कर रहे थे.

मंगलवार को निजी कॉलेज में हैवानियत की शिकार हुईं पांचवीं लड़की सामने आई है और अब तक पांच लड़कियां सामने आ चुकी है. इनमें दो पीड़िताएं सगी बहनें हैं, जबकि दो पीड़िताएं एक ही इलाके हैं. शिकार सभी पीड़िताओं की पुलिस काउंसलिंग करवा रही है.
फरहान की गिरफ्तारी के बाद भोपाल फरार हो गए थे अबरार और नबील
रिपोर्ट के मुताबिक मामले में गैंग सरगना फरहान समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आरोपी अबरार और नबील भोपाल से फरार हो गए हैं. बताया जाता है, जिस कमरे में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाये जाते थे, वो कमरे अबरार और नबील के थे और वीडियोज उन्हीं दोनों के लैपटॉप में सेव थे.

आरोपी साहिल की डांस एकेडमी में डांस सीखने आती थीं 30 हिन्दू लड़कियां
मामले में गिरफ्तार आरोपी और डांस एकेडमी संचालक साहिल के डांस क्लब में करीब 30 से अधिक हिंदू लड़कियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड मिला है, जिनमें कई युवतियों के साथ दुष्कर्म के बाद आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए और आरोपी साहिल खुद उन्हें ब्लैकमेल कर नाइट क्लब, पार्टी, हाईप्रोफाइल होटल्स में ले जाता था.

गिरोह सरगना फरहान अली उर्फ फराज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल में पीड़िताओं के आपत्तिजनक वीडियो जब्त किए थे. वीडियो में मुख्य आरोपी फरहान उसका साथी अली खान दोनों एक पीड़िता को प्रताड़ित करते और उससे रेप करते हुए नजर आ रहे हैं.
रेस्टोरेंट के मालिक पर होगी FIR, केबिन और गांजा डिलीवरी के मिले सबूत
जांच पड़ताल में पता चला कि नगर-निगम की प्रॉपर्टी में बने क्लब 90 रेस्टोरेंट कम होटल में छात्राओं की मासूमियत का सौदा होता था. NDTV के पास मौजूद इमारत कई ज़िंदगियाँ तहस-नहस हुईं. पुलिस ने छात्राओं के शोषण का अड्डा बने होटल को सील कर दिया गया है. होटल में केबिन और गांजा उपलब्ध करवाने के सबूत मिले हैं.

हैवानियत की शिकार पांचवीं पीड़िता ने बागसेवनिया थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
उल्लेखनीय है गिरोह की हैवानियत की शिकार हुई पांचवीं पीड़िता मंगलवार को बागसेवनिया थाने पहुंची और आपबीती सुनाई. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाने में शून्य एफआईआर दर्ज कर और केस को संबंधित थाने को सौंप दिया. पीड़िता ने आरोपी पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया.

आरोपी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे और पीड़िताओं को ब्लैकमेल कर उनकी सहेलियों को भी शिकार बनाते थे. गैंग सरगना फरहान अली 25 अप्रैल को अपने दो साथियों के साथ गिरफ्तार हुआ, जबकि उसका चौथा दो दिन बाद पकड़ा गया..
राज्य मानवाधिकार आयोग ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजकर मांगा जवाब
गौरतलब है राजस्थान के अजमेर कांड की तरह भोपाल कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग व लव जिहाद केस में राज्य मानवाधिकार आयोग ने मंगलवार को भोपाल पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया. MPHRC ने पुलिस कमिश्नर से मामले में 3 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है.

वीडियो में रोते -गिड़गिड़ाते हुए पीड़िता रेप आरोपियों से छोड़ने की गुहार लगा रही है
वीडियो में छात्रा रोते और गिड़गिड़ाते हुए पीड़िता रेप आरोपी फरहान और अली खान से छोड़ने की गुहार लगा रही है, लेकिन दोनों आरोपी पहले उसके साथ मारपीट करते हैं फिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म को अंजाम देते हैं. वीडियो में दिखी पीड़िता को पुलिस ने तलाशा और लम्बी काउंसिलिंग के बाद सामने आई उसने FIR दर्ज कराया.

‘मध्य प्रदेश की धरती पर जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं करेंगे’, भोपाल कांड पर सीएम मोहन की पहली प्रतिक्रिया
भोपाल ही नहीं, इंदौर में भी ऐसा एक मामला सामने आया, जहां इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने भोपाल पहुंचकर आपबीती सुनाई. इंदौर छात्रा के मुताबिक गैंग सरगना फरहान अली के साथियों ने उसे टॉर्चर किया है. फिलहाल, भोपाल पुलिस ने मामले में छानबीन कर रही है.
मुख्य आरोपी फरहान अली व अली खान पर पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म का केस
रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार गैंग के सरगना और मुख्य आरोपी फरहान अली उर्फ फराज और सोमवार को गिरफ्तार किए गए अली खान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है, जबकि मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों पर दुष्कर्म में सहयोग करने का मामला दर्ज किया है.

पहचान छिपाकर आरोपियों ने रेप के बाद कॉलेज की छात्रों को किया ब्लैकमेल
आरोप है कि आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाकर कॉलेज की 3 लड़कियों का यौन शोषण किया था. रविवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार राज्य की धरती पर ‘‘जिहाद या लव जिहाद” को बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!