24 घंटे में इस दो टके के लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क खत्म कर दूंगा…. बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भड़के पप्पू यादव, दे डाली खुली चुनौती

मुंबई में NCP (अजित गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक ओर मुख्य विपक्षी दल आरजेडी एनडीए सरकार पर हमलावर है, तो पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन (Rajesh Ranjan) उर्फ पप्पू यादव भी सरकार पर निशाना साधा है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।

यह देश है या हिजड़ों की फौज
एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे
लोगों को मार रहा है,सब मुकदर्शक बने हैं

कभी मूसेवाला,कभी करणी सेना के मुखिया
अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला

कानून अनुमति दे तो 24घंटे में इस लारेंस बिश्नोई
जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को
खत्म कर दूंगा

— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 13, 2024
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने X पर लिखी अपनी पोस्ट में विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा कि यह देश है या …… की फौज। एक अपराधी जेल में बैठकर चुनौती दे रहा है, लोगों को मार रहा है, लेकिन सभी मूकदर्शक बने हुए हैं। पप्पू यादव ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने कभी मूसेवाला को मरवा दिया, कभी करणी सेना के मुखिया को मरवाया और अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला।

पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी बताया है। उन्होंने इसी पोस्ट में गैंगस्टर को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कानून इजाजत दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी को पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा। इससे पहले पप्पू यादव ने जो पोस्ट की थी, उसमें बाबा सिद्दीकी को बिहार का बेटा बताया था। दरअसल बाबा सिद्दीकी बिहार के ही रहने वाले थे और बाद में मुंबई जाकर अपनी राजनीति शुरू की थी। इसमें उन्होंने महाराष्ट्र में महाजंगलराज बताया था।

बिहार के रहने वाले थे बाबा सिद्दीकी

बाबा सिद्दीकी बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म 13 सितंबर 1956 को हुआ था। 68 साल के बाबा अपने पिता अब्दुल रहीम सिद्दीकी के साथ घड़ी सुधारा करते थे। बाबा ने राजनीति की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी। वह पहली बार BMC में कॉरपोरेटर (पार्षद) चुने गए थे। बाबा ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। वे साल 1977 में पार्टी की स्टूडेंट विंग NSUI में शामिल हुए थे। इसके बाद 1980 में बांद्रा युवा कांग्रेस महासचिव, 1982 में बांद्रा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और 1988 में मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने।

साल 1999 में बाबा कांग्रेस के टिकट पर पहली बार बांद्रा वेस्ट सीट से विधायक बने। इसके बाद वे 2014 तक लगातार तीन बार इस सीट से विधायक रहे। बाबा साल 2004 से 2008 तक राज्य के खाद्य और श्रम राज्य मंत्री भी रहे। हालांकि, साल 2014 में वे चुनाव हार गए थे।

जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

बाबा सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। उन पर गोली चलाने वाले 4 हमलावरों में से 2 यूपी, 1 हरियाणा और 1 पंजाब का है। हरियाणा के गुरमेल और यूपी के धर्मराज को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। यूपी के ही एक अन्य आरोपी शिव और पंजाब के जीशान की तलाश जारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!