राजा भैया ने समर्थन पर तोड़ी चुप्पी, सपा को लेकर कहा- वक्त के साथ दूर हो गई तल्खियां, तो बीजेपी को लेकर कह दी ये बात…

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के कौशांबी और प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया  ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने मीडिया इंटरव्यू में अपने समर्थन को लेकर चुप्पी तोड़ी है। 

बता दें, राजा भैया ने लोकसबा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन ना होने के बाद अपने समर्थकों को अपने विवेक से वोट देने के लिए कह दिया है। फिलहाल उनकी पार्टी इस चुनाव में किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं कर रही है। इसके पीछे का कारण उन्होंने स्पष्ट कर दिया है, लेकिन एक सवाल के साथ कि आगे चलकर वे किसको समर्थन दे सकते हैं !

उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा- “गठबंधन का दौर है, सभी दल अलायंस करते हैं। ये पॉलिटिकल नॉर्म हो गया है, लेकिन हमारा किसी से गठबंधन नहीं हो सका। ऐसे में कार्यकर्ता ये पूछ रहे थे कि क्या करना है? तो हमने ये फैसला लिया कि अगर गठबंधन नहीं होता है तो हम अपना कैंडिडेट नहीं लड़ाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा- जब समर्थक ये पूछते हैं कि हमें मतदान कहां करना है, तो हमने कहा है कि आप लोगों की जहां इच्छा हो वहां वोट दीजिए। 

हमारे दल को कोई लाभ नहीं : राजा भैया

वहीं भाजपा के साथ नाराजगी वाले सवाल पर कहा- हम किसी से नाराज नहीं है, लेकिन अपने कार्यकर्ताओं को किसी के प्रचार में लगा दें, फिर उनकी कोई पहचान न बने, तो इससे हमें और हमारे दल को कोई लाभ नहीं है। अमित शाह से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी उनसे बहुत अच्छी भेंट हुई, लेकिन तब तक नामांकन हो चुके थे। उसके बाद मुलाकात हुई थी। अब आगे देखते हैं।

हमने 6 बार बिना शर्त के भाजपा को दिया समर्थन

राजा भैया ने आगे कहा- हर दो साल पर विधान परिषद और राज्यसभा के चुनाव होते हैं। पिछले 6 बार से बीजेपी के कहने पर राज्यसभा और विधान परिषद दोनों में बिना शर्त के मतदान करते रहे हैं। हमारे अलावा जनसत्ता दल के एक और विधायक विनोद सरोज भी वोट करते रहे हैं। हमने कभी कोई शर्त नहीं रखी। कोई सौदेबाजी नहीं की, कोई नखरा नहीं दिखाया। हमने राष्ट्रपति के चुनाव में भी बीजेपी के प्रत्याशी को वोट दिया था। इस वजह से लोगों का मानना है, कि ये बीजेपी को वोट देते आ रहे हैं, तो बीजेपी को हमारे बारे में सोचना चाहिए। 

वोट बैंक खुला छोड़ दिया है : राजा भैया

वहीं समाजवादी पार्टी को लेकर राजा भैया ने कहा कि कुछ तल्खियां आ गई थीं, लेकिन वक्त साथ अब दूर हो गई हैं। हमने अपनी पार्टी के वोटबैंक को खुला छोड़ दिया है। जिसको जरूरत हो वो जनता से मिले।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!