बृजभूषण ने कांग्रेस से ऑफर मिलने का किया दावा, चुनावी जनसभा में कहा- मैं अब खुला सांड हो गया, किसी से भी भिड़ सकता हूँ…

कैसरगंज। उत्तरप्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट कर बीजेपी ने इस बार उनके बेटे करण भूषण को टिकट दिया है। उन्होंने आज शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में दावा करते हुए कहा कि, उन्हें कांग्रेस जॉइन करने का ऑफर आया था। 

उन्होंने कहा- एक व्यक्ति ने मेरे पास फोन किया। उसे कांग्रेस के एक बड़े नेता ने बोला था, कि बृजभूषण सिंह से संपर्क कर लीजिए। उन्हें कैसरगंज सीट से चुनाव लड़ा देंगे। मैडम से बात हो गई है।

मै खुला सांड हो गया हूँ

वहीं बीजेपी प्रत्याशि करण (बृजभूषण के बेटे) के चुनाव प्रचार के दौरान सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- अब तो मैं छुट्टा सांड हो गया हूं. आपके लिए किसी से भी भिड़ सकता हूं. ना तो मैं बूढा हुआ हूं और ना रिटायर हुआ हूं. वचन देता हूं कि पहले जितना आपके बीच में रहता था उससे दोगुना आपके बीच में रहूंगा. आपके सुख-दुख में शामिल होऊंगा. आपको डबल सांसद मिलेगा.  

बीजेपी से 6 बार सांसद रहे बृजभूषण

बता दें, बीजेपी से बृजभूषण 6 बार के सांसद रह चुके हैं। 3 बार गोंडा और 3 बार केसरगंज से रहे हैं। अब जबकि केसरगंज से बीजेपी ने उनके बेटे करण को मैदान में उतारा है तो उन्होंने चुनाव-प्रचार की कमान खुद संभाल ली है। 

वहीं बृजभूषण शरण ने महिला पहलवानों द्वारा उन पर किये गए केस को लेकर मीडियो से कहा कि, मुझे कोर्ट पर भरोसा है, मेरा केस खत्म हो जाएगा। ये सब झूठे आरोप हैं। जिस दिन केस खत्म होगा, उसी दिन हम इनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे। ये गोंडा की कचहरी आएंगे और गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगेंगे।

शीर्ष पहलवानों पर लगाए आरोप

देश के शीर्ष पहलवानों पर आरोप लगाते हुए सांसद बृजभूषण ने कहा कि, जब मैंने कमजोर प्रांत के खिलाड़ियों को संरक्षण प्रदान करना शुरू किया, उसी दिन से ये लोग मेरे विरोधी हो गए। नरसिंह यादव 5 साल पहले जो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था, वह जीत करके आया तो इन लोगों ने कहा हमारा ट्रायल कराइए, ट्रायल करने की परंपरा नहीं थी, हमने कहा ट्रायल नहीं करेंगे, वहीं से मेरा विरोध शुरू हुआ। क्योंकि, नरसिंह बनारस का रहने वाला है और गरीब परिवार का था। उसका हक ये लोग मारना चाहते थे। हमने मना कर दिया था। तब इन लोगों ने उसके खाने में धोखे से नशीला पदार्थ मिलाया, ताकि वो क्वालिफ़ाई न कर पाए। 

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!